फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, speical staff, arrested 3 criminals, fatehabad, harayana

स्पेशल स्टाफ की टीम ने 12 ग्राम स्मैक सहित तीन तस्कर पकड़े

Sat, 24 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sat, 24 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसते हुए स्पेशल स्टाफ रतिया ने नाकाबंदी के दौरान तीन तस्करों के कब्जे से 12 ग्राम स्मैक व एक बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गये तस्करों की पहचान सुरेंद्र कुमार रतिया, सन्नी उर्फ सोनू रामनगर कालोनी रतिया व जोनी कुमार रतिया के रूप में हुई है।

पकडे़ गये तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना रतिया में मादक पदार्थ की तस्करी के तहत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए स्पेशल स्टाफ रतिया के प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि एएसआई भजन सिंह के नेतृत्व में टीम ने गांव मुंशीवाला के केनाल पुल रतिया रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान भूना साइड से एक बाइक पर तीन लड़के आते हुये दिखाई दिये। पुलिस पार्टी को सामने देखकर तीनों युवक घबराकर वापिस मुड़ने लगे तो घबराहट में उनका बाइक बंद हो गया और पुलिस ने उनको काबू कर लिया।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 12 ग्राम स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की है। रतिया सदर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना रतिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उक्त तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से तीनों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान आरोपियों से स्मैक के स्त्रोत के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed