{"_id":"588f81f64f1c1b7d3de8126b","slug":"fatehabad-police-arrest-online-fraud-mastermind-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ठगी का मास्टरमाइंड साथियों सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनलाइन ठगी का मास्टरमाइंड साथियों सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद के पंजाब नेशनल बैंक से ऑनलाइन ठगी के मामले में जिला पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित दो अन्य लोगों को उत्तरप्रदेश पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर लिया। तीनों के खिलाफ फतेहाबाद जिले में भी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों ने फतेहाबाद के बालाजी ऑटोमोबाइल फर्म के पंजाब नेशनल बैंक खाते से आरटीजीएस के माध्यम से 10 लाख रुपये की ठगी की थी। पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि इन्होंने यमुनानगर में भी लगभग सात लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार उत्तराखंड के रुद्रपुर का रहने वाला वीरेंद्र साहू इस टीम का मास्टर माइंड है और वो एमबीए पास है। वीरेंद्र पर पहले भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपी युवकों की पहचान उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद निवासी अजब नागर और अरुण ठाकुर के रूप में है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी युवकों ने लगभग दो माह के समय में पांच सौ से ज्यादा सिम कार्ड का उपयोग करके कई लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। पकड़े गए आरोपी ज्यादातर ऑटामोबाइल शोरूम संचालकों को अपना शिकार बनाते थे। आरोपी इंटरनेट के जरिए शोरूम संचालकों के नंबर तलाशते थे ताकि उनके साथ ठगी की जा सके।