फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, crime, passport, froad, england, case, Fatehabad

फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवा पत्नी गई इंग्लैंड

Mon, 11 Apr 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Mon, 11 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, crime, passport, froad, england, case, Fatehabad
प्लेन - फोटो : Reuters
फतेहाबाद में महिला द्वारा फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाकर दूसरे व्यक्ति के साथ इंग्लैंड जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में शिकायतकर्ता बीघड़ निवासी बलकार सिंह ने पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। सदर पुलिस ने पत्नी मनजीत कौर निवासी रमेश नगर पानीपत, जसबीर सिंह निवासी बीघड़, रणजीत कौर निवासी बीघड़, अमर सिंह निवसी बीघड़, सुच्चा सिंह निवासी साहू तहसील उकलाना और जोगो सिंह निवासी घग्घा पटियाला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बलकार सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी शादी मनजीत कौर के साथ हुई थी। शादी के बाद वह वर्ष 2003 में फ्रांस चला गया। आरोप है कि वर्ष 2005 में मनजीत कौर ने फर्जी तरीके से पासपोर्ट तैयार करवा लिया और उकलाना निवासी सुच्चा सिंह के साथ इंग्लैंड चली गई। जब वह वापस लौटा तो उसे पूरे मामले का पता चला। बलकार सिंह ने आरोप लगाया कि इस मामले में जसबीर सिंह, रणजीत कौर, अमर सिंह व जोगो सिंह भी शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed