फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, Crime, firing, police, case, Fatehabad

पपीहा पार्क में दो युवकों को गोली मारने का मामला : 9 लोगों पर केस दर्ज

Mon, 28 Mar 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Mon, 28 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, Crime,  firing, police, case, Fatehabad
Firing - फोटो : file
फतेहाबाद के मॉडल टाउन स्थित पपीहा पार्क में दिनदहाड़े दो युवकों को को गोली मारने के मामले में रविवार को शहर पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने के लिए हिसार पहुंची। जहां पर घायलों के बयान दर्ज लिए गए। घायलों के अनुसार, गोली चलाने वाले नौ युवक थे। इनमें से तीन युवकों की पहचान हो गई है। पुलिस ने इस मामले में हत्या प्रयास के आरोप में लितानी हिसार हाल गणेश कॉलोनी भूना निवासी दीपक, मनदीप और अमरजीत निवासी दहमन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में घायल नरेश ने बताया कि मानावाली के युवक रामनिवास का दीपक के साथ 22 मार्च को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसको लेकर दीपक व रामनिवास आपस में रंजिश रखे हुए थे। शनिवार सुबह दीपक ने समझौते के लिए पपीहा पार्क में बुलाया था। नरेश ने पुलिस को बताया है कि वह अपने साथी सुरेश के साथ पपीहा पार्क पहुंचा और पार्क में बैठा था।
विज्ञापन


इस दौरान दीपक, मनदीप व अमरजीत तथा छह अन्य लोग पहुंचे और उन्होंने बंदूक निकालकर गोली चला दी। घटना के बाद पपीहा पार्क व मॉडल टाउन में हड़कंप मच गया था। नरेश व सुरेश को नजदीक के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया। हिसार में दोनों युवकों के शरीर से ऑपरेशन से गोली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टैंड चौकी पुलिस टीम के साथ घायलों के बयान लेने के लिए हिसार गई थी, लेकिन घायलों के अनफिट होने के कारण बिना बयान लिए वापस आ गई थी। पुलिस ने इस मामले में केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


घायल नरेश की शिकायत पर दीपक, मनदीप व अमरजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्ष किसी समझौते के लिए इक्ट्ठे हुए थे। मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कश्मीर सिंह, बस स्टैंड चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed