फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, Crime, arrest, cases, police, Fatehabad

डकैती और लूट सहित 40 मामलों का आरोपी सुखबीर भूतिया दो साथियों सहित गिरफ्तार

Sat, 02 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाूना
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाूना Updated Sat, 02 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, Crime, arrest, cases, police, Fatehabad
क्राइम - फोटो : fatehabad
भूना शुगर मिल के निकट लूटपाट और डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को भूना पुलिस ने मौके से दबोच लिया है। इस गिरोह मेें पांच युवक शामिल थे, जिनमें से दो आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों के पास 15 दिन पहले लूटी गई एक कार, तीन अवैध पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


अपराधियों की पहचान रामलखन उर्फ कालिया निवासी बालक, सुखबीर उर्फ भूतिया निवासी भूना व रिंकू उर्फ आकाश बिजली बस्ती निवासी भूना के रूप में हुई है। सुखबीर उर्फ भूतिया पर डकैती, लूटपाट, चोरी, मारपीट, हत्या प्रयास के 40 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। जबकि कालिया व रिंकू के खिलाफ 6-6 मामले दर्ज हैं। दो आरोपी दीपड़ और रवि कुमार वाल्मीकि फरार हैं। बरामद की गई कार को बदमाशों ने 15 मार्च को टोहाना रोड से लकड़ी व्यापारी निखिल कटारिया से गन प्वाइंट पर लूटा था।
विज्ञापन


एएसपी गंगा राम पूनिया ने लूट गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी पर भूना पुलिस की पीठ थपथपाई है। उन्होंनेे कहा कि भूना और भट्टू से लूटी गई कारों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। अब आरोपियों के रिमांड के दौरान कई अन्य वारदात का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी पूनियां ने बताया कि 31 मार्च की रात उपरोक्त युवक हथियारों के बल पर भूना-जाखल आने-जाने वाले वाहनों को लूटने की योजना बना रहे थे। पुलिस मुखबिर से इसकी सूचना मिली तो भूना एसएचओ सुरेंद्रा और अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सिविल वर्दी में कार्रवाई की। कार्रवाई में तीन आरोपी मौके पर पकडे़ गए। आरोपियों के पास अवैध पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए हैं। पूछताछ में अपराधियों ने घटनाओं को अंजाम देने की बात को कबूल किया है।

भूतिया पर दर्ज मुकदमे
2 जून 2009 को फतेहाबाद थाने में चोरी एवं डकैती का मामला दर्ज
26 अगस्त को टोहाना शहर थाने मेें चोरी का मुकदमा दर्ज
19 जनवरी 2011 को डकैती एवं चोरी का मामला उकलाना थाना में दर्ज,
16 जनवरी 2011 को उकलाना थाना में चोरी का मामला दर्ज
2 और 19 जनवरी 2011 को बरवाला पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज किया
26 मई व 11 जून को भूना थाना में चोरी का मामला दर्ज
2 जून 2011 को फतेहाबाद में चोरी का मामला दर्ज
16 जनवरी को बरवाला थाने में चोरी व लूट का मामला दर्ज
9 सितंबर 20012 को उचाना व 4 नवंबर 2012 को थाना गढ़ी
21 फरवरी 2012 को उकलाना थाने में डकैती, चोरी व लूटपाट का मामला दर्ज
16 नवंबर को फतेहाबाद थाने में मारपीट, जान से मारने की धमकी व अवैध शस्त्र का मामला दर्ज
इसी प्रकार रिंकू व कालिया पर भी विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed