फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, men, murder, fathebad

कार में युवक का गला घोंटा, फिर खेत में दफना दिया शव

Mon, 03 Apr 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद Updated Mon, 03 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, men, murder, fathebad
demo pic - फोटो : अमर उजाला
बीते दिन गांव कुकड़वाली से लापता हुए युवक की धर्मबीर का शव बरामद हुआ है। आरोपियों ने उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को गांव बनगांव के पास एक खाले में दबा दिया था। पुलिस जांच में काबू आए एक आरोपी ने हत्या एवं शव को दबाने की बात कबूल की थी। जिसके बाद सदर पुलिस ने रविवार सांय छह बजे के करीब डीएसपी एवं डयूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खेत के खाले में दबे शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों का एक दल भी मौके पर मौजूद रहा। पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। पुलिस अब इस मामले में बाकी आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सदर एसएचओ रूपेश चौधरी ने शव मिलने की पुष्टि की है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी तक आरोपियों के नाम उजागर नहीं कर रही है। हत्या के कारणों बारे में भी पुलिस कुछ भी कहने से बचते हुए जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव कुकड़ावाली निवासी बलराज ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि दो अज्ञात लोग 31 मार्च की शाम को उसके बेटे को गाड़ी में बैठाकर कहीं ले गए हैं और उसके बाद से उसके बेटे धर्मबीर उर्फ गोलू का कहीं कोई पता नहीं चल रहा है। इस पर 1 अप्रैल की रात को पुलिस ने इस संदर्भ में दो अज्ञात युवकों पर धर्मबीर के अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बीच धर्मबीर के परिजनों ने कुछ युवकों पर शक जताया तो पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारी बात उगल दी और बताया कि उन्होंने धर्मबीर की हत्या करके बनगांव के पास एक खेत में उसके शव को दबा दिया है।
विज्ञापन


घर से कार में लेकर निकले, भोडिया नहर के पास कार में दबा दिया गला
आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि वो और उसके तीन अन्य साथी धर्मबीर को कार में बिठाकर भट्टू की ओर ले गए। आरोपी ने ये भी कबूल किया है कि उन्होंने भोडिया गांव के पास स्थित नहर के पास गाड़ी में ही धर्मबीर उर्फ गोलू को रेस की तार से गला दबाकर मार दिया और बाद में रात के अंधेरे में उसका शव बनगांव के पास एक खेत के खाले में दफना दिया। पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का अभी कुछ समय पहले ही विवाह हुआ था। अब इस विवाह का इस मामले से कोई संबंध है या नहीं, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले कुकड़ावाली गांव से युवक को दो युवकों द्वारा ले जाने की शिकायत आई थी जिसके बाद एक अप्रैल को मामला दर्ज कर लिया गया। इस बीच एक आरोपी को पकड़ कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उन्होंने धर्मबीर को मार दिया है और बनगांव के पास शव दफना दिया है। आरोपी की निशानदेही पर शव को जमीन से निकाल लिया है। शव को फिलहाल अस्पताल भिजवा दिया है जहां सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
रूपेश चौधरी, सदर एसएचओ, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed