{"_id":"58a3468e4f1c1b5733d85ca4","slug":"fatehabad-hindi-news-crime-court-sentence-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को उम्रकैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को उम्रकैद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश राजेंद्र सिंह ढांडा की अदालत ने रतिया उपमंडल के एक व्यक्ति को अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से बलात्कार करने के आरोप में उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
सरकारी वकील से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने नाबालिग के चाचा की शिकायत पर पिता के खिलाफ धारा 506 और 6 पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। दरअसल, नाबालिग ने अपने साथ बलात्कार की बात अपने चाचा को बताई थी। लड़की ने यह भी बताया था कि उसका पिता उसके साथ पिछले 10 दिन से लगातार बलात्कार कर रहा है। जानकारी के अनुसार बलात्कारी पिता शराब पीने का आदी था। यही वजह थी कि उसकी पत्नी अपनी 3 बेटियों को पति के पास छोड़कर अपने पुत्र को साथ लेकर चली गई थी। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद बलात्कार करने वाले पिता ने पुलिस के सामने स्वीकार किया था कि एक दिन वह शराब के नशे में धुत होकर अपने घर आया तो उसकी बड़ी लड़की ने दरवाजा खोला। बड़ी लड़की को देखकर उसकी नीयत खराब हो गई और उसने अपनी बेटी के साथ बलात्कार कर डाला।