{"_id":"586a9e2c4f1c1bff51158be0","slug":"fatehabad-father-and-boy-takes-position-father-dead-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, पिता की मौत, पुत्र गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, पिता की मौत, पुत्र गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निकटवर्ती गांव अहरवां में संदिग्ध परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ का सेवन कर लेने से पिता पुत्र की तबियत बिगड़ गई। पिता की पहचान 60 साल के जलवंत एवं बेटे का नाम धर्मेंद्र बताया गया है। दोनों को गंभीर हालत में रतिया के टोहाना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां 60 वर्षीय जलवंत की गंभीर अवस्था को देखते हुए फतेहाबाद रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही जलवंत की मौत हो गई।
धर्मेंद्र का रतिया के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरी ओर पुलिस ने मृतक जलवंत के परिजनों के बयानों पर 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। बाप बेटा ने किस खाद्य पदार्थ का सेवन किया था, इसकी जांच के लिए फतेहाबाद पुलिस रतिया के अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र के शीघ्र ही बयान लेगी ।
जानकारी के अनुसार निकटवर्ती गंाव अहरवां में रविवार देर सायं संदिग्ध परिस्थितियों में कुछ खा लिया, जिसके बाद जलवंत व उसके बेटे धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस को दिए बयान में मृतक जलवंत के भतीजे भूपेंद्र ने बताया कि रविवार देर शाम जब वह अपने घर में था तो उसके चाचा की पुत्र वधू ने उन्हें बुलाकर कहा कि उसके ससुर जलवंत सिंह और उसके पति धर्मेंद्र की तबीयत कुछ भोजन करने के सेवन से बिगड़ गई है।
विज्ञापन
जब वह उनके घर गया तो दोनों की हालत काफी गंभीर थी। इस पर वह अपने अन्य परिजनों के साथ उन्हें रतिया के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचें तो उसके चाचा जलवंत को चिकित्सक ने फतेहाबाद रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही जलवंत सिंह की मौत हो गई ।
क्या कहते है थानाध्यक्ष :-
जब इस बारे में फतेहाबाद थानाध्यक्ष रूपेश चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनाें ने किस खाद्य पदार्थ का सेवन किया था जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी जांच के लिए पुलिस रतिया के अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र के बयान लेगी ।