फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Driver abducted by breaking the glass of the vehicle in broad daylight

Fatehabad: दिनदहाड़े गाड़ी का शीशा तोड़ चालक का अपहरण, बाइक व गाड़ी में आए युवकों पर आरोप

Tue, 31 Jan 2023 05:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 31 Jan 2023 05:56 PM IST
सार

बाइक व स्विफ्ट गाड़ी में आए युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। मताना निवासी युवक का अपहरण किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Fatehabad: Driver abducted by breaking the glass of the vehicle in broad daylight
दिनदहाड़े गाड़ी का गाड़ी का शीशा तोड़ चालक का अपहरण - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद शहर के हुडा सेक्टर तीन में दिनदहाड़े ईको गाड़ी रूकवाकर उसके शीशे तोड़ स्विफ्ट गाड़ी सवार युवक चालक का अपहरण करके ले गए। अपहरण किया गया युवक गांव मताना निवासी 30 वर्षीय विकास बताया जा रहा है जो कि भूना रोड से हुडा सेक्टर तीन से होकर गांव की तरफ जा रहा था।

विज्ञापन


अपहरण करने वाले युवक गांव के ही बताए जा रहे है, हालांकि अभी पुलिस जांच में जुटी है। मामले के मुताबिक गांव मताना निवासी विकास अपनी ईको गाड़ी में भूना रोड से हुडा सेक्टर तीन होते हुए गांव की तरफ जा रहा था। हुडा सेक्टर तीन में मोटरसाइकिल और स्विफ्ट गाड़ी में युवक आए और ईको गाड़ी रूकवा ली।
विज्ञापन


इसके बाद ईंट से गाड़ी का शीशा तोड़कर जबरदस्ती विकास को अपने साथ स्विफ्ट गाड़ी में बिठाकर ले गए। राहगीरों ने अपहरण की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी राजपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही अपहरण किए गए युवक के परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिवार के लोगों ने गांव के ही होशियार सिंह व उसके साथियों पर अपहरण के आरोप लगाए है। बताया जा रहा है कि विकास ईको गाड़ी चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुडा सेक्टर तीन से गांव मताना निवासी युवक का अपहरण हुआ है। युवक के भाई ने गांव के ही कुछ युवकों पर आरोप लगाया है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। - राजपाल, शहर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed