{"_id":"581b8fc04f1c1bab31437e25","slug":"fatehabad-dengu-girl-dead-marrige-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से एक माह पहले डेंगू आशंकित युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से एक माह पहले डेंगू आशंकित युवती की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टोहाना में एक बार फिर से डेंगू जानलेवा होता नजर आ रहा है। इस बार डेंगू की शिकार एक 22 साल की गजल नामक युवती हुई है। त्रासदी ये कि अगले माह की पांच तारीख को युवती की शादी होनी थी। मृतक गजल टोहाना के वार्ड नंबर पांच में स्थित प्रेमनगर की रहने वाली थी।
घर पर लगातार शादी की तैयारियां चल रही थी। इस बीच लगभग सात आठ दिन पहले गजल को एकाएक बुखार हो गया। उपचार के लिए परिजन उसे टोहाना के ही आरएमसी अस्पताल में ले आए जहां बीते दिन उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई और जिसके चलते उसे हिसार रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि गजल के प्लेटलेट्स महज 15 हजार रह गए थे, जिसके कारण उसकी तबियत लगातार बिगड़ती चली गई और वीरवार को उसने हिसार के जिंदल अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मृतका के शव को शुक्रवार को टोहाना लाया जाएगा। दूसरी ओर टोहाना के एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि उनके पास आरएमसी अस्पताल से प्रेम नगर निवासी गजल की डेंगू से मौत की सूचना आई है, लेकिन हमने भी उक्त युवती के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही औपचारिक रूप से इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। गौरतलब है कि डेंगू के चलते जिले में इस साल ये तीसरी और टोहाना में दूसरी मौत है।
विज्ञापन
जिले में इस साल डेंगू के चलते खाबड़ाकलां की एक बच्ची की मौत हुई थी। इसके बाद टोहाना के एक चिकित्सक की पत्नी ने भी डेेंगू के चलते दम तोड़ा था। अब एकाएक 22 साल की युवती की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप की स्थिति है। स्वास्थ्य विभाग जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित इलाके में सर्वे और फॉगिंग की बात तो कर रहा है, लेकिन हादसा होने से पहले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद नहीं खुली। अगर पहले ही ऐसा कर दिया गया होता, तो शायद शादी के नजदीक आकर गजल की मौत न हुई होती।