फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, dead body, police, postmattam, bahakhra bridge, harayana

भाखड़ा पुल पर लगे जाल में मिला कपड़ा व्यापारी के बेटे का शव

Tue, 19 Jul 2016 12:40 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Tue, 19 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
पुराना बाजार में कपड़ा व्यापारी संजय गिरधर का बेटा सिरसा ब्रांच भाखड़ा नहर में 16 जुलाई को डूब गया था। जिसका शव सोमवार को गांव गोरखपुर के पास डूमां वाले भाखड़ा पुल पर लगाए गए जाल में मिल गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मणिक गिरधर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद भेज दिया। पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद सोमवार शाम को मणिक गिरधर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुराना बाजार भूना के व्यापारी संजय गिरधर का बेटा मणिक गिरधर जालंधर-पंजाब में बी-कॉम का छात्र था। जो बाबा राणाधीर के मेले को लेकर भूना आया था। लेकिन सायं चार बजे के बाद वह अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ खैरी हेड पर चला गया। जहां पर उन्होंने पास से गुजर रहे एक माइनर में स्नान का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


लेकिन जब माइनर से वापस चले तो कीचड़ में मणिक गिरधर का पांव भर गया। इसलिए वह सिरसा-भाखडा ब्रांच नहर की पौड़ी पर बैठकर पांव धो कर वापस लौटने लगा तो पटरी पर लगी काई के कारण उसका पांव फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। मणिक गिरधर के बचाव के लिए उसके दोस्त भी कुछ नहीं कर सके। लगातार तीन दिनों से लोग बैजलपुर से गोरखपुर के बीच नहर पर मणिक गिरधर की तलाश के लिए जुटे थे। सोमवार को सिरसा से गोताखोर और रतिया से पेट्रोल बोट की भी मदद ली गई।
विज्ञापन


इन्होंने जताया शोक:-
शहर के कपड़ा व्यापारी के युवा बेटे की मौत के बाद पुराना बाजार के दुकानदार सदमे में हैं। दुकानदारों ने दुकानें बंद कर शोक प्रकट किया तथा गिरधर परिवार को उपरोक्त सदमा सहन करने के लिए भगवान से प्रार्थना की। इनेलो के जिलाध्यक्ष बलविंद्र सिंह कैरो, भाजपा लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति सदस्य गुलशन हंस, जोनी खट्टर, लायंस क्लब के पूर्व प्रधान अशोक कत्याल, बंटी कटारिया, ज्ञान चंद परूथी, व्यापार मंडल पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता नंद लाल कंबोज, सरपंच सुरेश कंबोज, विरेंद्र शर्मा, अनिल सोनी, विजय गिरधर, ज्ञानचंद कटारिया, अशोक भुटानी, गुरप्रीत भोला, अनिल भुटानी, हरविंद्र महता, मुकेश गिरधर, राजबीर दहिया, इनेलो नेता सुरेश कंबोज सहित अनेकों लोगों ने गिरधर परिवार को ढांढस बंधाया तथा सांत्वना दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed