फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, crime news, murder, woman, attack, woman dead, one person arrest, fatehabad, harayana

दिनदहाड़े सड़क पर नलके की हत्थी मारकर महिला की हत्या

Sun, 25 Sep 2016 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sun, 25 Sep 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, crime news, murder, woman, attack, woman dead, one person arrest, fatehabad,  harayana
महिला की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 दमकौरा रोड पर एक लोडिंग आटो चालक ने दिन दिहाड़े लोहे के हथियार से हमला कर एक विधवा को मौत के घाट उतार दिया। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। हत्या की घटना की सूचना पाकर लोग सड़क पर आ गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से बात की तथा महिला सुमन के शव को नागरिक अस्पताल में ले गई। घटना के पीछे एकतरफा प्यार की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि अभी तक न तो पुलिस की ओर से और न ही परिवार की ओर से इस बाबत कोई पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

          

   मृतक विधवा सुमन मसाला फैक्टरी एरिया की रहने वाली थी। वह विवाह उत्सवों में रोटियां बनाने का कार्य करती थी। महिला का हत्यारा काला राम भूना रोड स्थित गिल्ला वाली ढाणी का रहने वाला बताया गया है। 35 वर्षीय सुमन के पति की लगभग पांच साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं, जिसमें एक लड़का और एक लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार दोपहर लगभग दो बजे वह शहर में किसी की मृत्यु उपरांत शोक जताने गई थी। वह दो अन्य महिलाओं के साथ घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे लोडिंग ऑटो चालक ने आटो रोककर झट से सीट के नीचे रखी नलके की हत्थीनुमा लोहे का हथियार निकालकर महिला के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।


महिला मौके पर ही सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इस दौरान जब आरोपी भागने का मौका देखने लगा तो अन्य दो महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर दुकानदार और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ कर उसकी धुनाई शुरू कर दी। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया।

सड़क पर गिरी महिला के सिर में गंभीर चोट होने के कारण अधिक खून बहने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। ये भी बताया गया है कि हत्यारा काला राम बीते दिन किसी कारण महिला के घर चला गया था। इस पर महिला ने इसका विरोध जताया था। इसी के चलते हत्यारे ने तैश में आकर महिला की हत्या कर दी।

मौके पर ही हो गई मौत
इस दौरान मौके पर चाय की दुकान मालिक ज्ञानी राम ने बताया कि उसकी चौक पर ही चाय की दुकान है। जब वह चाय बना रहा तो उसने देखा कि महिला सामने से आ रही थी। उसी समय एक ऑटो चालक आया और उसने अपना आटो रोक कर महिला के सिर पर लोहे के हथियार से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

  कड़ी सजा मिले
इस दौरान मृतक महिला की जेठानी बबली ने बताया कि उसकी देवरानी शोक जताने के लिए गई थी। जब अन्य महिलाओं के साथ वह वापिस लौट रही थी, तो ऑटो चालक ने उसके पास आकर उस पर लोहे की नलका हत्थी से हमला कर हत्या कर दी। उन्होंने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर उसे सजा दिलाई जाए।


होगी उचित कार्रवाई
इस बारे में मौके पर जांच अधिकारी एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दमकौरा रोड पर एक आटो चालक ने महिला की हत्या कर दी है। आरोपी को हथियार सहित काबू कर लिया गया है। गंभीरता से मामले की जांच कर रहे है। जांच उपरांत उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed