फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, bank officer, stoped , cash 8 lakh rupees, fatehabad, harayana

इलाहाबाद बैंक अधिकारी 80 लाख की नकदी के साथ मोहाली में रोके गए

Fri, 20 Jan 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Fri, 20 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, bank officer, stoped , cash 8 lakh rupees,   fatehabad,  harayana
इलाहाबाद बैंक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 
विज्ञापन


 मोहाली पुलिस द्वारा इलाहाबाद बैंक के तीन अधिकारियों के 80 लाख की नई करेंसी के साथ पकड़े जाने से जिले भर में हड़कंप मच गया। इन तीन अधिकारियों में दो फतेहाबाद और टोहाना के इलाहाबाद बैंक मैनेजर थे। हालांकि टोहाना ब्रांच मैनेजर विक्रांत बामल ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में किसी भी अपराध से इंकार किया है और इस सारे मामले को महज पुलिस द्वारा की गई रूटीन जांच बताया।


बातचीत में ब्रांच मैनेजर विक्रांत ने बताया कि उनकी शुक्रवार को चंडीगढ़ में मीटिंग थी। मूलरूप से हांसी के रहने वाले विक्रांत बामल खुद कई दिनों से अवकाश पर हांसी में थे। इसीलिए वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे कहा कि हांसी ब्रांच के मैनेजर नेपाल सिंह 80 लाख रुपये लेकर चंडीगढ़ जा रहे हैं, इसलिए आप और फतेहाबाद ब्रांच के मैनेजर तकदीर बेदारवाला उनके साथ चले जाइए। हांसी से तीनों मैनेजर गनमैन ओमप्रकाश को साथ लेकर कार से चंडीगढ़ चल दिए। बामल के अनुसार जैसे ही उन्होंने मोहाली में इंट्री की तो पुलिस ने उनकी गाड़ी रुकवा ली।
विज्ञापन


इस पर उन लोगों ने अपना परिचय दिया और अपने पास मौजूद कैश की बात बताई। सभी नोट 2000 और 500 रुपये के थे। बामल का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने आवश्यक कागजात भी दिखाए। इधर, पुलिस वालों ने अपने वरिष्ठों से बात करके इनकम टैक्स को सूचित कर दिया। बामल के अनुसार इनकम टैक्स अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने उनके कागजात चेक किए और करेंसी चेस्ट से जारी उस पत्र को मांगा, जिसमें कैश कैरी करने वाले वाहन का नंबर होता है। ये दोनों ही कागज हांसी ब्रांच मैनेजर के पास नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में ये पत्र ई-मेल पर मंगवाया गया, लेकिन इनकम टैक्स अधिकारियों ने ये कहते कैश जब्त कर लिया कि उनके पास ये पत्र पहले होना चाहिए था। इस पर वे अपने डीजीएम के साथ पहले पटियाला इनकम टैक्स और बाद में लुधियाना इनकम टैक्स कार्यालय में गए और वहां पर पूरे कागजात दिखाए। इस पर इनकम टैक्स विभाग ने उन्हें आश्वस्त किया कि कागज तो पूरे हैं, लेकिन आवश्यक कार्यवाही के बाद कैश उन्हें सोमवार को मिलेगा। बामल ने सोशल मीडिया में चल रही उन खबरों को भी गलत बताया, जिसमें उन्हें बाकी बैंक अधिकारियों के साथ गिरफ्तार बताया गया। बामल ने कहा कि पुलिस या इनकम टैक्स अधिकारियों ने ना तो उन्हें गिरफ्तार किया और ना ही इस मामले में कोई एफआईआर हुई है। वे शनिवार को टोहाना स्थित अपनी ब्रांच में वापस ज्वाइन करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed