फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, ban medicine, arrest, criminals, police, harayana

नशीली दवाइयों सहित दो अलग-अलग तस्कर दबोचे

Wed, 20 Jul 2016 11:08 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Wed, 20 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 हिसार रेंज के आईजी की ओर से रतिया क्षेत्र में नशे की रोकथाम के लिए लगाए जा रहे सेमिनारों और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी नशे की बिक्री रुकने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को रतिया पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों से भारी मात्रा में नशीली दवाइयों की शीशियां और गोलियां बरामद की। रतिया पुलिस ने दोनों नशा तस्करों को बुधवार को ही कोर्ट में पेश किया जहां पर कोर्ट ने एक को न्यायिक हिरासत में तथा दूसरे को एक दिन के पुलिस रिमंाड पर सौंप दिया ।
       
मंगलवार देर रात्रि रतिया पुलिस के एएसआई रामचंद्र व रविंद्र के नेतृत्व में सरदुलगढ़ कैंचियों के समीप नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक युवक बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो युवक ने वापिस वाहन भगाने की कोशिश की। इस बीच अचानक उसका मोटरसाइकिल बंद हो गया। जब पुलिस ने उसको पकड़ कर उसकी जांच की तो युवक के कब्जे से प्रतिबंधित दवाईयां बरामद हुई। मामले की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज औमप्रकाश बिल्लु भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने इसकी जानकारी ड्रग इंस्पेक्टर रमन श्योराण को दी। आरोपी युवक की पहचान महेंद्र निवासी चाहरवाला (सिरसा) के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसको एक दिन के पुलिस रिमंाड पर भेज दिया।
विज्ञापन

       
एक अन्य मामले में नागपुर पुलिस के जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने अलीका रोड़ पर नाकाबंदी की हुई थी की इसी दौरान जाखन दादी निवासी गागड़ के कब्जे से प्रतिबंधित दवाईयां बरामद की। पुलिस ने गांगड़ के खिलाफ भी एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया करके कोर्ट में पेश किया जहंा से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed