फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, accident, road accident, one dead, 3 injured, fatehabad, harayana

ट्रक के नीचे घुसी बाइक, एक युवक की मौत, 3 रेफर

Tue, 27 Dec 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Tue, 27 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, accident, road accident, one dead, 3 injured, fatehabad,  harayana
गांव भिरडाना में ट्रक के नीचे घुसी हुई युवकों की बाइक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 
विज्ञापन


 निकटवर्ती गांव भिरडाना में मंगलवार सुबह धुंध काल बनकर आई। गांव के पेट्रोल पंप के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में भिरडाना आईटीआई के एक छात्र पंकज की मौत हो गई जबकि उसके तीन साथी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते चिकित्सकों ने तीनों घायलों को तुरंत रेफर कर दिया। उधर, मृतक छात्र पंकज का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मंगलवार सुबह भिरडाना निवासी पंकज अपने साथियों तीन छात्र रवि, अंकुर और अनिल के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर गांव से दो किलोमीटर दूर आईटीआई में जा रहा था। इस बीच गांव के बाहर निकलते ही पेट्रोल पंप के पास स्थित धर्मकांटे पर ट्रक बैक हो रहा था। इस बीच बाइक पर आते युवकों को धुंध के चलते पहले तो ट्रक दिखा नहीं और जब तक ट्रक दिखा, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुरानी बाइक होने से बाइक में ब्रेक भी समय पर नहीं लग पाया और बाइक सीधा ट्रक के नीचे ही जा घुसी। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और युवकों को ट्रक के नीचे से निकाला।
विज्ञापन


लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन जब कुछ देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो ग्रामीण अपनी गाड़ियों में युवकों को लेकर अस्पताल की ओर दौड़े। अस्पताल में आते ही चिकित्सकों ने पंकज को तो मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी तीनों युवकों को तुरंत गंभीरावस्था के चलते अग्रोहा रेफर कर दिया। घायलों में एक अंकुर की हालत अत्यधिक गंभीर बताई जा रही है। युवकों के घर में हादसे की सूचना मिलते ही उनके घरों में हाहाकार मच गया और देखते देखते अस्पताल में भिरडाना गांव के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मृतक युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed