{"_id":"58c4436c4f1c1be618dc4ad8","slug":"fatehabad-2-boy-2-lady-missing-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों संग देवरानी-जेठानी लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बच्चों संग देवरानी-जेठानी लापता
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 12 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
लापता महिला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के हरपाल चौक से एक ही परिवार की दो महिलाएं अपने बच्चों सहित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस दोनों महिलाओं और बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं देवरानी और जेठानी हैं। पुलिस को दी शिकायत में हरपाल चौक निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी मोनिका व लड़का मानव और उसके भाई की पत्नी ज्योति अपनी बेटी तानी के साथ नौ मार्च को दोपहर लगभग एक बजे टोहाना में अपने मायके जाने की बात कहकर गईं थ्ाी कि कुछ समय बाद मिलकर वापस आ जाएंगी। लेकिन वे देर शाम तक वापस नहीं आईं। इसके बाद परिजनों ने ज्योति के मायके परिवार से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह यहां नहीं आईं।
इसके बाद उन्होंने सभी की तलाश शुरू की। परिजनों ने जब उनके मोबाइल पर संपर्क किया तो फोन बंद था। दिनेश ने बताया कि मोनिका की आयु लगभग 26 वर्ष व उसके बेटे की आयु सात वर्ष है। जबकि उसकी भाभी ज्योति की आयु 24 वर्ष तथा बच्ची की आयु डेढ़ वर्ष हैं। उन्होंने बताया कि हर जगह प्रयास करने के बाद जब उनका कोई सुराग नही लगा तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी है। इस बारे में सिटी एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन