{"_id":"58a898b24f1c1bdf6ad84394","slug":"fatehabad-10-kg-drugs-found-police-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर आए हत्यारोपी के कब्जे से 10 किलोचूरा पोस्त बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमानत पर आए हत्यारोपी के कब्जे से 10 किलोचूरा पोस्त बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 19 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
रतिया के नागपुर पुलिस द्वारा पकडे चूरापोस्त तस्कर ।
- फोटो : fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नागपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तलाशी लेने पर एक गाड़ी में सवार दो युवकों रोहताश और राजेश से 10 किलो चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए एक युवक रोहताश पर हत्या का मामला दर्ज है और वह हाई कोर्ट से जमानत पर बाहर आया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को नागपुर पुलिस चौकी इंचार्ज साधूराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तामस पुरा हडोली रोड पर नाकाबंदी की थी।
इस दौरान एक गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी में सवार रोहताश निवासी दिनोदिया और राजेश निवासी बीजालांबा की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से गाड़ी में 10 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस टीम ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में इंचार्ज साधु राम ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उनका रिमांड लेकर उनसे युवकों से यह पूछताछ की जाएगी कि वह यह चूरा पोस्त कहां से लेकर आए थे और कहां सप्लाई करने जा रहे थे।
विज्ञापन