फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Extortion demanded from liquor Shop in Tohana of Fatehabad, allegations of extorting 10 lakh in advance

Fatehabad: टोहाना में शराब ठेकेदार से मांगी रंगदारी, 10 लाख रुपये पहले ही ऐंठने के आरोप

Tue, 30 May 2023 12:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 30 May 2023 12:02 PM IST
सार

फतेहाबाद पुलिस को दी शिकायत में टोहाना निवासी बंसीलाल सैनी ने बताया कि वह शराब ठेकेदार है। 28 मई को दोपहर साढ़े 12 बजे उसके पास टोहाना निवासी विशाल ने फोन किया तथा कहा कि अगर शराब ठेके चलाने हैं तो हर हफ्ते एक लाख रुपये रंगदारी देनी होगी, नहीं तो जान से मार देंगे।

विज्ञापन
Extortion demanded from liquor Shop in Tohana of Fatehabad, allegations of extorting 10 lakh in advance
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहाबाद के टोहाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। अब शहर के शराब ठेकेदार ने चार युवकों पर रंगदारी मांगने के आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। ठेकेदार ने एक युवक पर हर हफ्ते एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। ठेकेदार बंसीलाल के अनुसार आरोपी पहले भी उससे पिस्तौल के बल पर डरा धमका कर 10 लाख रुपये ऐंठ चुका है। सोमवार शाम को फिर से आरोपी ने ऑफिस में रुपये लेने के लिए दो युवकों को भेजा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 386, 387 के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में टोहाना निवासी बंसीलाल सैनी ने बताया कि वह शराब ठेकेदार है। 28 मई को दोपहर साढ़े 12 बजे उसके पास टोहाना निवासी विशाल ने फोन किया तथा कहा कि अगर शराब ठेके चलाने हैं तो हर हफ्ते एक लाख रुपये रंगदारी देनी होगी, नहीं तो जान से मार देंगे। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी पहले भी अपने साथियों के साथ उसके ऑफिस मे आकर पिस्तौल के बल पर डरा धमका कर 10 लाख रुपये ले जा चुका है। 26 मई को ही वह विकास और 7-8 अन्य युवकों के साथ उसके ऑफिस आया और 20 हजार रुपये ले गया था। 29 मई को फिर उसने सतीश बॉक्सर और जीता को पैसे लेने ऑफिस में भेज दिया, जिसके बाद उसने शहर थाना में जाकर लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विशाल मेहरा, सतीश बॉक्सर, जीता और विकास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
ठेकेदार बंसीलाल के बयान पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी जांच की जा रही है। -सुरेंद्र कंबोज, शहर थाना प्रभारी, टोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed