फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Driver of Fatehabad MLA DudaRam attempted to suicide

Haryana: विधायक दुड़ाराम के चालक ने किया आत्महत्या का प्रयास, सुसाइड नोट वायरल

Sun, 24 Jul 2022 03:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 03:18 AM IST
सार

पीए सहित तीन लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल है। ड्राइवर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती है और हालत नाजुक है।

विज्ञापन
Driver of Fatehabad MLA DudaRam attempted to suicide
चालक सुभाष। फेसबुक पर डाला गया सुसाइड नोट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद से भाजपा के विधायक दुड़ाराम के चालक सुभाष ने शनिवार दोपहर को अपने घर में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में शहर के सद्भावना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार, अभी उसकी हालत स्थिर है और उसे 72 घंटे तक वेंटिलेटर स्पोर्ट पर रखा जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि चालक ने जहर निगलने से पहले सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट भी डाला है, जिसमें उसने विधायक के पीए राजबीर सहित तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, मामले की सूचना पाते ही विधायक दुड़ाराम भी शाम को अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से चालक का हालचाल जाना।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव कुम्हारिया निवासी सुभाष पुत्र बगड़ावत सिंह फतेहाबाद शहर की हंस कॉलोनी में रहता है। वह फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम के पास चालक के पद पर कार्यरत है। बताया गया है कि शनिवार दोपहर को उसने अपने घर में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या का प्रयास किया किया। इसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में फतेहाबाद के सद्भावना अस्पताल में लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह लिखा सुसाइड नोट में...
जहर निगलने से पहले सुभाष ने सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट वायरल किया, जिसमें उसने लिखा है कि उसने हंस कॉलोनी में अपने मकान के लिए सात लाख रुपये का बैंक से लोन लिया था। जिसकी हर माह 10 हजार 500 रुपये किश्त थी। कुछ दिन बाद उसके पास बैंक वालों का फोन आया कि उसे किश्त 20 तारीख तक भरनी होगी, जिसके लिए वह परेशान हो गया और उसने यह बात विधायक के पीए राजबीर को बताई। राजबीर ने उसे दिलासा दिया कि वह उसकी समस्या का हल कर देंगे। इसके बाद राजबीर ने उसे संदीप बिसला व सतबीर से मिलवाया। इन तीनों ने उसे कहा कि अगर कोई सरकारी नौकरी के लिए आए तो वह उनको नौकरी लगवा देंगे।

इनकी बात में आकर उसने दो बंदों से रुपये लेकर इनको पहुंचा दिए, लेकिन नौकरी की लिस्ट में उनका नाम नहीं आया। होमगार्ड के लिए भी आठ लोगों से रुपये लेकर उसने इन तीनों को दिए, लेकिन उनकी भी नौकरी नहीं लगी। गांव ठुइयां के एक व्यक्ति को ठेका दिलवाने के लिए भी उसने नौ लाख रुपये इनको दिए, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। अब ये लोग रुपये वापस करने में आनाकानी कर रहे हैं, जिस कारण मैं आत्महत्या कर रहा हूं। इसके जिम्मेदार राजबीर, सतबीर व संदीप बिसला हैं। 

Driver of Fatehabad MLA DudaRam attempted to suicide
अस्पताल में अपने चालक का हालचाल जानने पहुंचे विधायक दुड़ाराम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दुड़ाराम ने जाना हाल चाल
सुभाष के सुसाइड के प्रयास के बाद विधायक दुड़ाराम सद्भावना अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से उसकी हालत के बारे में बातचीत की। इस दौरान दुड़ाराम ने बताया कि सुभाष दो-तीन दिनों से काम पर नहीं आ रहा था। अभी उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। वह ठीक हो जाएगा, तब पूरे मसले का पता चलेगा। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

चिकित्सकों ने बताया है कि अभी सुभाष बयान देने के लायक नहीं है। उसे वेंटिलेंटर पर रखा गया है। उसके होश में आने पर बयान लिए जाएंगे, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुसाइड नोट का पता चला है, बयानों के बाद ही असली कहानी पता चलेगी। -ओमप्रकाश चुघ, शहर थाना प्रभारी, फतेहाबाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed