फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Deputy Superintendent of Public Health Department caught taking bribe of four thousand rupees in Fatehabad of Haryana

फतेहाबाद: चार हजार रुपये रिश्वत लेता जनस्वास्थ्य विभाग का उपाधीक्षक काबू, 23 लाख का बिल पास कराने की एवज में मांगे थे

Thu, 10 Mar 2022 09:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Mar 2022 09:43 PM IST
सार

उपाधीक्षक ने 23 लाख रुपये का बिल पास करने के एवज में ठेकेदार से आठ हजार रुपये मांगे थे। चार हजार रुपये पहले ले चुका था और बाकी चार हजार रुपये लेते विजिलेंस ने पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Deputy Superintendent of Public Health Department caught taking bribe of four thousand rupees in Fatehabad of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में विजिलेंस टीम ने गुरुवार को जनस्वास्थ्य विभाग के उपाधीक्षक शमशेर सिंह को चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोप है कि शमशेर सिंह बिल पास करने के लिए ठेकेदार से आठ हजार रुपये रिश्वत की डिमांड कर रहा था और चार हजार पहले ले चुका था। गुरुवार को चार हजार रुपये लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों काबू कर लिया। 

विज्ञापन


मामले के मुताबिक जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव भिरड़ाना और दरियापुर व कई अन्य गांवों में जलघर मरम्मत कार्य करवाया गया था। विजिलेंस को दी शिकायत में ठेकेदार फतेहाबाद निवासी नवनीत ने बताया कि वर्ष 2021 में किए गए मरम्मत कार्य के बिल पास करवाने के लिए वह जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के चक्कर काट रहा था।
विज्ञापन


उसके करीब 23 लाख रुपये के बिल थे, कुछ पास हो गए और कुछ लटके हुए थे। जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में तैनात उप अधीक्षक शमशेर सिंह ने आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। उसने बिल पास करने के लिए चार हजार रुपये पहले दे दिए लेकिन उप अधीक्षक ने बिल पास नहीं किए और चार हजार रुपये की और मांगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते उसने विजिलेंस को सूचना दी। राज्य चौकसी ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक राकेश मलिक के नेतृत्व में टीम ने जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में दबिश दी। यहां पर टीम ने सहायक उप अधीक्षक शमशेर सिंह को चार हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। 

पहले भी सुर्खियों में रह चुका है जनस्वास्थ्य विभाग
भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। पिछले दिनों कार्यालय के ही कर्मचारी ने आरटीआई लगाकर भ्रष्टाचार के कई मामले का खुलासा किया था। इसके चलते कर्मचारी पर हमला करवा दिया गया था। हमला करवाने में विभाग के एसडीओ आशीष कुमार व अन्य कर्मचारी शामिल मिले थे। एसडीओ को गिरफ्तार भी किया गया था। 


केस दर्ज कर लिया : डीएसपी 

सूचना देकर ठेकेदार नवनीत ने बताया था कि उसने वर्ष 2021 में जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से गांवों में पानी की डिग्गियां बनवाई गई थी और कुछ की मरम्मत की थी। इस दौरान के बिल थे। यहां उपाधीक्षक शमशेर सिंह ने बिल पास करने के लिए 8 हजार रुपये मांगे थे। चार हजार रुपये पहले दे दिए, चार हजार रुपये गुरुवार को लेते हुए पकड़ लिया गया। केस दर्ज कर लिया गया है। -राकेश मलिक, डीएसपी, विजिलेंस 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed