फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   demand cbi investication, bhupender and ranjeet murder, fatehabad, harayana

भूपेंद्र की हत्या और भाई रणजीत पर कातिलाना हमले की सीबीआई जांच की मांग

Fri, 03 Jun 2016 12:19 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Fri, 03 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में भाई रणजीत सिंह ढंढरियां वाले पर हुए कातिलाना हमले और उस दौरान मारे गए भाई भूपिंद्र सिंह के मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर रतिया क्षेत्र के सिख समुदाय के लोगों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


डीसी को राष्ट्रपति के नाम  ज्ञापन सौंपने पहुंचे भाई सतगुरु सिंह खालसा के स्वर्ण सिंह, हरियाणा सिख गुुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, गुरुद्वारा ज्ञान प्रकाश भूंदडवास, गुरविंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, जीतसिंह बलविंद्र सिंह आदि ने बताया कि 17 मई को कुछ शरारती तत्वों द्वारा भाई रणजीत सिंह ढंढरियां वाले और उनके काफिले पर कातिलाना हमला किया गया।
विज्ञापन


इस हमले के दौरान भाई भूपिंद्र सिंह की मौत हो गई और भाई रणजीत सिंह बाल-बाल बचे। ज्ञापन में बताया गया है कि इस घटना के बाद भी शरारती तत्व मीडिया के माध्यम से धमकियां दे रहे हैं तथा हमले की जिम्मेवारी भी ले रहे हैं। शरारती तत्वों ने फिर से हमला करने की भी बात कही हैं। ज्ञापन देने आए लोगों ने राष्ट्रपति से मांग की है कि पुलिस प्रशासन इन साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार करने की बजाय उनको बचाने में जुटा हुआ है। उन्होंने शक जाहिर करते हुए कहा कि सबूतों को भी मिटाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed