{"_id":"64a6868bd5cf1de75002a71a","slug":"death-of-girl-child-came-to-her-maternal-house-due-to-drowning-in-water-tank-in-fatehabad-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatahabad: ननिहाल में आई बच्ची की पानी कुंड में डूबने से हुई मौत, मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatahabad: ननिहाल में आई बच्ची की पानी कुंड में डूबने से हुई मौत, मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
Thu, 06 Jul 2023 02:46 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 06 Jul 2023 02:46 PM IST
सार
फतेहाबाद के रतिया के जाखनदादी निवासी महेंद्र की बेटी मिनाक्षी अपनी मां सोनिया के साथ ननिहाल हंस कॉलोनी में कई दिनों से आई हुई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर को बच्ची खेलते समय पानी के कुंड में गिर गई। पांच मिनट बाद परिवार ने संभाला और बच्ची को निकालकर भट्टूरोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद की हंस कॉलोनी में मां के साथ ननिहाल में आई पांच वर्षीय बच्ची की पानी के कुंड में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद शहर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
मामले के मुताबिक रतिया के जाखनदादी निवासी महेंद्र की बेटी मिनाक्षी अपनी मां सोनिया के साथ ननिहाल हंस कॉलोनी में कई दिनों से आई हुई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर को बच्ची खेलते समय पानी के कुंड में गिर गई। पंाच मिनट बाद परिवार ने संभाला और बच्ची को निकालकर भट्टूरोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां से हिसार रेफर कर दिया गया। रात को बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं बच्ची की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन