फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   dead, accident, policeman, fatehabad, harayana

सड़क हादसे में पुलिस कर्मचारी की मौत, दो घायल

Fri, 01 Jul 2016 12:42 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Fri, 01 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
dead, accident, policeman, fatehabad, harayana
टोहाना में सड़क हादसे में मारे गए पुलिसकर्मी को अंतिम सलामी देते हुए पुलिस की टुकड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना रोड़ पर कृष्णा स्टड फार्म के पास एक कार ने मोटरसाइकल को पीछे से टक्कर मारी दी। टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक पुलिस कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस की टुकड़ी ने सलामी देकर पुलिस के जवान को अंतिम विदाई दी।
  पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 10 निवासी कृष्ण सैनी ने बताया कि देर शाम हरियाणा पुलिस में ईएचसी के पद पर उकलाना में कार्यरत उसका भाई बलदेव सैनी अपने साथी गांव जमालपुर निवासी रतनसिंह के साथ गांव कमालवाला से वापिस घर लौट रहा था।
विज्ञापन


अचानक लखमीर सिंह की ढाणी के पास पीछे से आ रही कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे उनका वाहन सड़क पर दूर जा गिरा। वहीं, कार भी संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे वृक्ष से जा टकराई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार बलदेव सैनी व रतन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों द्वारा नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उनकी हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन बीच रास्ते में ही पुलिसकर्मी बलदेव की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सड़क हादसे में डांगरा रोड निवासी ड्राईवर दीपक भी घायल हो गया।। बलदेव सैनी के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जिसका पुलिस की टुकडी ने सलामी देकर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed