फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cruelty: nine year old daughter refused to do wrong In Fatehabad, angry mother and aunt hit her with hot tongs

दरिंदगी: फतेहाबाद में नौ साल की बेटी ने गलत काम करने से किया मना, गुस्साई मां और मासी ने गर्म चिमटे से मारा

Wed, 13 Sep 2023 03:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 13 Sep 2023 03:25 PM IST
सार

पंजाब के मानसा गांव संघा निवासी ने बताया कि उसकी शादी भावदीन निवासी महिला के साथ 11 साल पहले हुई थी। दो साल से पत्नी से मनमुटाव चल रहा है। 11 सितंबर को नौ साल की बेटी रोती हुई उसके पास गांव संघा में आई। जब उसने कारण पूछा तो उसने बताया कि मां और मासी ने दाहिने गोडा पर गर्म चिमटे लगाए।

विज्ञापन
Cruelty: nine year old daughter refused to do wrong In Fatehabad, angry mother and aunt hit her with hot tongs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फतेहाबाद के रतिया चुंगी क्षेत्र में मां और मासी ने नौ साल की बेटी को गर्म चिमटे दाहिने गोडा पर लगाए और झाड़ू से पीटा। लड़की ने मां और मासी के कहने पर गलत काम करने से मना कर दिया था। मामले को लेकर लडक़ी पंजाब में संघा जिला मानसा में पहुंची और पिता को बताया। पीडि़त लडक़ी को सरदूलगढ़ के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मामले में लडक़ी के पिता की शिकायत पर आरोपी मां और मासी के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015 के तहत धारा 15, 323, 341 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के मानसा गांव संघा निवासी ने बताया कि उसकी शादी भावदीन निवासी महिला के साथ 11 साल पहले हुई थी। शादी से तीन बच्चे हुए। दो साल से पत्नी से मनमुटाव चल रहा है। इसके चलते पत्नी दो साल से अलगे किराए के मकान पर रतिया चुंगी में रह रही है। पांच साल का बेटा उसके साथ है जबकि नौ साल की बेटी और चार साल का बेटा पत्नी के साथ रहते है।
विज्ञापन


आरोप है कि 11 सितंबर को शाम साढ़े चार बजे नौ साल की बेटी रोती हुई उसके पास गांव संघा में आई। जब उसने कारण पूछा तो उसने बताया कि 11 सितंबर को दोपहर के समय एक व्यक्ति मां के घर रतिया चुंगी पर आया। आरोप है कि मम्मी और मासी ने गलत काम करने के लिए बोला, जिसके बाद उसने मना कर दिया। इसके बाद मां और मासी ने दाहिने गोडा पर गर्म चिमटे लगाए और सिर में झाडू मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट करने के बाद छोड़कर आई पंजाब
शिकायत में बताया गया है कि मारपीट के बाद आरोपी मां और मासी ऑटो में बेटी को संघा पंजाब के बस स्टैंड पर छोडकऱ चली गई। बस स्टैंड लड़की घर पहुंची और पिता को बताया। इसके बाद लड़की को सरदूलगढ़ के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed