फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime, theft, city police station, police, fatehabad

सिटी थाने के सामने की दुकान से निकाले 40 हजार

Mon, 14 Mar 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Mon, 14 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime, theft, city police station, police, fatehabad
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद में रविवार देर सांय थाना रोड स्थित एक जनरल स्टोर से एक युवक द्वारा 40 हजार रूपए नकद उड़ाने का मामला सामने आया है। दुकानदार ने इस मामले में शिकायत शहर थाना में दे दी है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। पहली नजर में पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है।
विज्ञापन


सिटी थाने के लगभग सामने स्थित नारंग जनरल स्टोर पर रविवार देर सांय एक युवक आया और उसने पहले पांच हजार के नोटों की माला मांगी और फिर 11 हजार के नोटों की। दुकानदार ने जब माला तैयार कर दी तो उक्त युवक ने दुकानदार से गत्ते का खाली डिब्बा मांगा। आरोप है कि जब दुकानदार डिब्बा लेने दुकान के अंदर गया तो उक्त युवक ने दुकान के गल्ले से 40 हजार रूपए निकालकर रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन


पुलिस को शिकायत तो दे दी गई है लेकिन पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का तर्क है कि उक्त दुकान सिटी थाने के सामने है लेकिन बावजूद इसके दुकान में 3 बजे की घटना बताई जा रही है लेकिन पुलिस को सूचना शाम को 6 बजे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान से पैसे निकालने की शिकायत आई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। सोमवार सुबह आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगालेंगे। इसके बाद ही आगामी कार्यवाही की जाएगी।
दिनेश कुमार, सिटी एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed