{"_id":"578e7a304f1c1b217fc4bb01","slug":"crime-sueside-marrid-women-hanging-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने पति और सास से तंग आकर लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने पति और सास से तंग आकर लगा ली फांसी
fatehabad
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव हरिपुरा में तीन बच्चों की मां भतेरी पत्नी सोने के पति और सास से परेशान होकर फांसी लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मामले में जब मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। इसी बीच दाह संस्कार के लिए मृतका के शव को ले जाने लगे तो भतेरी के ससुर बहादुर ने जहर खा लिया। बहादुर को सिविल अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बहादुर की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। दूसरी ओर विवाहिता के सुसाइड मामले में पुलिस ने मृतका के भाई राजकुमार निवासी गंगानगर की शिकायत पर मृतका की सास रानी और पति सोनू के खिलाफ भादस. की धारा 306 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि भतेरी और उसके पति में किसी बात को लेकर सोमवार को झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद सोनू काम पर चला गया। काम से वापस लौटा तो भतेरी फांसी के फंदे पर लटकी मिली। ससुरालीजनों ने इसकी सूचना मायका पक्ष को दी। मायका पक्ष ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर पुलिस ने परिजनों के बयान पर मृतका के पति और सास पर मामला दर्ज कर लिया। अस्पताल में ही मृतका का ससुर बहादुर मायका पक्ष के आगे हाथ जोड़ता रहा, लेकिन मामला नहीं सुलझा। मायका पक्ष के लोग पोस्टमार्टम के बाद शव को साथ ले जाने लगे।
विज्ञापन
इस पर मायका पक्ष और ससुराल पक्ष में आपसी खींचतान हो गई। इसके बाद तंग होकर भतेरी के ससुर बहादुर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। बहादुर को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। मृतका की ससुर की हालत अभी नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
महिला के भाई की शिकायत पर पति और उसकी सास के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के ससुर ने अस्पताल में ही जहरीला पदार्थ खालिया था। जिसे पहले फतेहाबाद के अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां से फिर रेफर कर दिया गया। अभी तक ससुराल पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। मृतका का उसके ससुराल में ही दाह संस्कार किया गया है।
विनोद कुमार
पुलिस प्रवक्ता फतेहाबाद