फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime news

वेश्यावृति कराने का आरोप, काटा बवाल

Tue, 02 Feb 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Tue, 02 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime news
बीघड़ मोड़ पर स्थित एक कॉलोनी में सोमवार देर रात वेश्यावृति करवाने के आरोप के साथ स्थानीय मोहल्लावासियों ने हंगामा कर दिया। मोहल्लावासियों का आरोप था कि उनके मोहल्ले में एक महिला वेश्यावृति करवाती है और सोमवार रात भी उसके घर में दो युवक घुसे थे। बताया गया है कि उक्त महिला के अलावा दो युवतियां भी घर में मौजूद थी। इस बात की भनक लगते ही मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने उक्त युवकों को तो हिरासत में ले लिया लेकिन महिलाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते मोहल्लावासियों का गुस्सा भड़क गया और पार्षद वजीर जाखड़ के नेतृत्व में मोहल्लावासियों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। हालांकि पुलिस के आने पर जाम हटा लिया गया लेकिन हंगामा देर रात तक जारी रहा। हालांकि बाद में पुलिस ने युवकों को भी देर रात छोड़ दिया। सिटी थाने में कार्यवाहक इंचार्ज रामकिशन ने बताया कि उक्त युवक रास्ता पूछने के लिए उक्त महिला के घर तक गए थे। उनसे पूछताछ करके युवकों को भी छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

वार्ड 13 के निवर्तमान पार्षद वजीर जाखड़ ने बताया कि उनके वार्ड में में एक महिला रहती है जो बाहर से लड़कियां बुलाकर उनसे वेश्यावृति करवाती है। जाखड़ ने बताया कि बीती रात भी दो युवक बाइक पर आए और उक्त महिला के घर चले गए। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने युवकों को तो पकड़ लिया लेकिन महिलाओं को छोड़ दिया। कालोनीवासियों ने जब हंगामा किया तो पुलिस कर्मियों ने सफाई दी कि उनके पास अभी महिला पुलिसकर्मी नहीं हैं। बाद में कालोनीवासियों के दबाव के आगे पुलिस को झुकना पड़ा और पूछताछ के लिए महिला पीसीआर उक्त महिलाओं को ले गई। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस का व्यवहार अचंभित करने वाला था। पुलिस कर्मचारी कह रहे हैं कि उनके पास महिला पुलिसकर्मी नहीं हैं, इस लिए कार्रवाई नहीं हो सकी। इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों को भी करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वजीर जाखड़, निवर्तमान पार्षद, फतेहाबाद ।

उक्त युवकों से पूछताछ की गई तो पता चला कि उनकी कोई रिश्तेदार पाहवा अस्पताल में एडमिट थी। जिसके लिए वो उसके घर से खाना लेने गए थे लेकिन घर का पता न होने के कारण घर के बाहर खड़ी महिलाओं से पूछा, इतने में ही लोगों ने गलत समझकर हंगामा कर दिया।
-रामकिशन, कार्यवाहक इंचार्ज, थाना प्रभारी । 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed