{"_id":"98fef6bfb1d1ef1557abb1c49795c0fe","slug":"crime-news-hindi-news-1068","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद-चंडीगढ़ मार्ग ढाई घंटे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फतेहाबाद-चंडीगढ़ मार्ग ढाई घंटे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
गांव झलनियां में सोमवार सुबह निजी बस के ड्राइवर और छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। ग्रामीणों ने निजी बस के ड्राइवर-कंडक्टर पर छात्र को अगवा करने का आरोप लगाते हुए फतेहाबाद-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक ग्रामीण बार-बार जाम लगाते रहे। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक एसएचओ और सदर थाने के एएसआई ओमप्रकाश ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। दूसरी ओर, निजी बस के ड्राइवर और कंडक्टर छात्र को लेकर थाने पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों और छात्रों पर मारपीट का आरोप लगाया है। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर पंचायत होती रही।
जाम लगा रहे ग्रामीणों व सरपंच प्रतिनिधि सुमित ने बताया कि निजी बस चालक गांव झलनियां में बस नहीं रोकते, जिस कारण छात्रों व ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। सोमवार सुबह नरवाना से फतेहाबाद चलने वाली एक निजी बस के ड्राइवर ने फतेहाबाद जाते समय बस नहीं रोकी और 10 मिनट बाद बस लेकर वापस झलनियां पहुंच गया। यहां बस चालक छात्रों व ग्रामीणों के साथ भिड़ गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान कुछ छात्र व ग्रामीण बस में चढ़ गए। आरोप है कि निजी बस चालक ने कुछ छात्रों व ग्रामीणों के साथ मारपीट कर उसे फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी पर छोड़ दिया तथा छात्र अजय को अगवा कर ले गए। ग्रामीणों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने सुबह 10 बजे प्रदर्शन करते हुए फतेहाबाद-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर ट्रैफिक थाना प्रभारी रिछपाल पुलिस टीम के साथ पहुंचे, लेकिन ग्रामीण कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। उधर, निजी बस के ड्राइवर और कंडक्टर अजय को लेकर सदर थाने पहुंच गए। यहां निजी बस ड्राइवर ने आरोप लगाया कि ग्रामीण व छात्रों ने उनके साथ मारपीट की है। सदर पुलिस ने ढाई घंटे बाद ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। दोनों पक्षों की सदर थाने में देर शाम तक पंचायत चलती रही। सरपंच प्रतिनिधि सुमित का कहना है कि इस मामले में चार फरवरी को दोबारा पंचायत होगी। वहीं, कार्यकारी एसएचओ राजपाल ने कहा कि दोनों पक्षों में फिलहाल समझौता हो गया है।
दोनों पक्षों की आपस में पंचायत चलती रही। गलतफहमी हो गई थी। दोनों में समझौता हो गया है। किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है।
राजपाल, कार्यकारी एसएचओ, सदर थाना