फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime news, fatehabad, two criminal, arrest, harayana

लूट की योजना बनाते दो काबू, 16 अन्य वारदातें भी कबूली

Wed, 20 Jul 2016 12:07 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Wed, 20 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
crime news, fatehabad, two criminal, arrest, harayana
टोहाना में सीआईए पुलिस की गिरफ्त में काबू किए गए चोर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 सीआईए स्टाफ पुलिस ने बीती देर रात गांव कन्हड़ी के पास लूट की योजना बनाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी चंडीगढ़ रोड स्थित ढाब बस्ती के बताए गए हैं। आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर 16 वारदातें करने की बात को कबूल किया है।

सीआई इंचार्ज दलीप सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग हिसार रोड स्थित बाबा सियानाथ डेरे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े हैं, जो लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद उन्होंने एसआई गुरनाम सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।
विज्ञापन


टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी ढाब बस्ती निवासी दो भाई राजेश और नरेश को दबोच लिया। पुलिस को इनके पास से लोहे की राड लाठी, डंडा और बैटरी बरामद हुई है। आरोपियों ने इन वारदातों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 5 वाहन चोरी, 11 गेंहू व सरसो चोरी की वारदातें कबूल की है। सोमवार को दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से और भी वारदातों के खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन वारदातों को दे चुके हैं अंजाम
इंचार्ज दलीप सिंह ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में 16 वारदातों को कबूल किया है जिसमें से निम्न वारदातें शामिल हैं-

1- लगभग चार महीने पहले आरोपी नरेश ने गांव पनिहारी निवासी रोहित, गांव बालू निवासी सतीश व प्रवीन के साथ मिलकर बरवाला मंडी से 18 कट्टे सरसों के चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसी वारदात के दो-तीन बाद दोबारा से बरवाला मंडी से ही 52 कट्टे सरसो चोरी, लगभग साढे़ चार महीने पहले जिला कैथल से धान से भरी पिकअप गाड़ी चोरी, लगभग साढे़ तीन महीने पहले उकलाना मंडी से पिकअप गाड़ी में 40 कट्टे सरसों, साढे़ तीन महीने पहले एक अन्य पिकअप गाड़ी 31 कट्टे सरसों चोरी की। इस वारदात के दो-तीन दिन बाद संजीव, बालू, सतीश, पवन निवासी लोहाखेड़ा के साथ मिलकर टोहाना से 80 कट्टे गेहूं पिकअप गाड़ी में चोरी कर ले गए। उसके दो दिन बाद उसमे संजीव, सतीश, प्रवीन के साथ मिलकर गांव बुआन से 68 कट्टे गेहूं चुराई। लगभग तीन महीने पहले प्रवीन, सतीश और एक अन्य के साथ मिलकर नरवाना के गांव दनौदा से 35- 40 कट्टे गेहूं चुराई, इसी तरह आरोपी राजेश ने भी छह वारदातें कबूली हैं। इसमें से लगभग ढाई महीने पूर्व छिंद्र, राजू, दीपू के साथ मिलकर भूना तहसील से 45 कट्टे गेहूं चुराए, बिट्टू, राजू और छिंद्र के साथ मिलकर नरवाना अनाज मंडी से 45 कट्टे गेंहू चोरी किए। लगभग दो महीने पहले इन लोगों के साथ गांव सनियाना अनाज मंडी से 32 कट्टे गेहूं, लगभग तीन महीने पहले कैथल से एक पिकअप गाड़ी चोरी की। लगभग तीन महीने पहले छिंद्र, बिट्टू और राजू के साथ मिलकर कैथल की लक्कड मार्केट से एक क्रूजर गाड़ी इसके अलावा छह-सात दिन पहले उसने सतीश के साथ मिलकर उकलाना मंडी से एक मोटरसाइकिल स्पलेंडर चुराने की बात को कबूल किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed