फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime

यूपी पुलिस में तैनात कांस्टेबल की बेटी भगा लाया युवक लड़की बोली नहीं रहना तेरे साथ

Wed, 25 Nov 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Wed, 25 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन

तू चोरी करता है। मैं तेरे साथ नहीं रहना चाहती। खुद लड़की ही पुलिस को मामले की सूचना दे देती है और पुलिस पहुंचती है और लड़की-लड़के को अपने साथ ले जाती है। घटना फतेहाबाद की है।

विज्ञापन


यूपी से लड़के के साथ भागकर आई लड़की ने लड़के की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस को मामले की सूचना दी और मंगलवार सुबह पहुंची यूपी पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया और दोनों को अपने साथ ले गई। लड़का गुरुनानक पुरा मोहल्ला में अपना नाम बदलकर रह रहा था। आरोपी युवक पहले भी लड़की को भगाकर ले आया था और लड़के के खिलाफ ईटा में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यूपी के ईटा से संजीव नामक युवक यूपी पुलिस में तैनात कांस्टेबल की बेटी को बहला फुसलाकर तीन महीने पहले फतेहाबाद ले आया। गुरुनानकपुरा में वह किराए पर मकान लेकर रहा रहा था। संजीव यहां पर अमित बनकर रहा था। अमित किसी चोरी की प्लानिंग बनाने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की को गतिविधियां संदिग्ध लगी और उसने अमित बनकर रह रहे संजीव को चोरी करने से रोका और कहा कि वह ऐसे करेगा तो नहीं रहेगी। आरोप है कि इस दौरान संजीव ने युवती से मारपीट की। मारपीट के बाद पड़ोस में रह रहे  सब इंस्पेक्टर के सामने लड़की ने मामले का खुलासा कर दिया।

इसके बाद इसकी सूचना गुरुनानकपुरा चौकी पुलिस को दी गई। इसके बाद यूपी पुलिस को इस मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही लड़की के चाचा यूपी पुलिस के साथ गुरुनानकपुरा चौकी पहुंचे, जहां यूपी पुलिस ने युवती और आरोपी लड़के को कब्जे में ले लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ यूपी में कई मामले भी दर्ज हैं। लड़की को भगाने के मामले में भी यूपी में उसके खिलाफ मामला दर्ज है। इसलिए यूपी पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है। वहीं आगामी कार्रवाई की जाएगी।


यूपी से एक लड़का, लड़की को भगाकर ले आया था जो लड़की के साथ मारपीट कर रहा था। लड़की ने इस संबंध में पुलिस को बताया। इसके बाद यूपी पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है और लड़के को अपने साथ ले गई है। लड़की मजिस्ट्रेट के सामने बयान दे चुकी है। रिसाल सिंह, गुरुनानकपुरा चौकी प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed