{"_id":"9cd7ab826e44c414cc35d4dd427d2632","slug":"crime-hindi-news-1072","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे पुलिसवाले, फिर टूटे तीन दुकानों के ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सो रहे पुलिसवाले, फिर टूटे तीन दुकानों के ताले
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े करते हुए तीन दुकानों के ताले तोड़ डाले। चोरों ने यहां से हजारों रुपये की नकदी व सामान चोरी कर लिया। सुबह पुलिस ने तीनों दुकानों पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रतिया चुंगी पर चोरों ने एसबीआई के सामने एक टी स्टाल पर सेंध लगाई। दुकान संचालक मनी राम ने बताया कि रोजाना की भांति रात सात बजे दुकान बंद कर घर गया था। सुबह चोरी की सूचना पाकर वह दुकान पर पहुंचा तो शटर के ताले टूटे पाए और दुकान से गल्ला गायब मिला। बाद में गल्ला साथ लगते प्लाट में पड़ा मिला। गल्ले से नकदी गायब थी।
विज्ञापन
उधर, रतिया चुंगी पर ही रॉयल सीमेंट स्टोर पर भी चोरों ने सेंध लगाई, मगर चोर शटर का ताला नहीं तोड़ पाए। इससे यहां चोरी होने से बच गई। वहीं, तीसरी घटना में एसबीआई के ही सामने एक सीमेंट स्टोर पर अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर वहां पड़ी करीब सात हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद दुकानदारों में काफी रोष है। इससे पहले भी चोर कई दुकानों को निशाना बना चुके हैं।
विज्ञापन