फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime, fatehabad, boy, hostage, run down, in farm, fatehabad, harayana

नाबालिग युवक को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, फिर खेत में फेंका

Wed, 13 Jul 2016 10:44 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Wed, 13 Jul 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गुड़गांव में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर नाबालिग युवक को एक महीने तक बंधक बनाकर उसके साथ गलत काम करवाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने नाबालिग युवक को नशा देकर बेरहमी से पीटा और फिर डिंग के खेतों में फेंककर फरार हो गए। पता चलने पर पुलिस ने मामले की सूचना शहर फतेहाबाद पुलिस को दी।

पुलिस ने गंभीर अवस्था में युवक को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। युवक के बयान पर पुलिस ने बोदीवाली निवासी सुधीर, रामदास, डिग निवासी विनोद और हरनाम सिंह कालोनी निवासी नैना के खिलाफ भादस. की धारा 323,342,367,120 बी आईपीसी, 4 पोस्को एक्ट 75,70 जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

    पुलिस को दिए बयान में पीड़ित नाबालिग ने बताया कि बोदीवाली निवासी संजय जो कि उसका रिश्तेदार लगता है।

संजय और उसके साथी रामदास ने उसे गुड़गांव में नौकरी दिलवाने का नाम लेकर बहला फुसला लिया। आरोप है कि आरोपी युवक उसे पहले फतेहाबाद की हरनाम सिंह कालोनी में ले आए। जहां पर उसके साथ महिला ने गलत काम करवाया और एक महीने तक कमरे में बंद रखा। नाबालिग युवक ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी युवक उसे बाइक पर बिठाकर डिंग में ले गए। जहां पर विनोद नामक युवक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि वहां पर भी युवकों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और बांधकर खेतों में फेंक कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में युवक को एक किसान ने देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेब से मिले कागजों से जांच पड़ताल कर फतेहाबाद पुलिस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने युवक को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान है। पुलिस ने युवक के बयान दर्ज किए और उच्च अधिकारियों से बात करने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed