{"_id":"5793b1784f1c1ba07cc4bfb0","slug":"crime-fatehabad-accident-school-bus-car-3-injured-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्कूल बस से टकराई कार, तीन घ्ाायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल बस से टकराई कार, तीन घ्ाायल
fatehabad
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट के बाद क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे पर लघु सचिवालय के सामने छात्रों को लेकर जा रही डीएवी स्कूल बस हिसार की ओर से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
स्कूल बस में सवार छात्रों ने हादसे को देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया और हड़कंप की स्थिति हो गई। हालांकि हादसे में बच्चों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्चों को दूसरी स्कूल बस मंगवाकर रवाना किया।
कार सवार घायलों ने स्कूल बस चालक पर गंभीर आरोप लगाए। घायलों की पहचान पटेल नगर दिल्ली निवासी राजीव कुमार, तिलक नगर निवासी आशु तथा सदन चौधरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
भूना मोड़ के आसपास के क्षेत्र से विद्यार्थियों को लेकर डीएवी की बस स्कूल की ओर जा रही थी। इसी बीच लघु सचिवालय के सामने बने कट से ड्राइवर ने बस को बाइपास के लिए मोड़ दी। इसी दौरान हिसार की ओर से आई कार सीधे स्कूल बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार घूमती हुई डिवाइडर पर चढ़ गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद बस की खिड़की के नजदीक का हिस्से को भी नुकसान पहुंचा। टक्कर के बाद बस मे सवार विद्यार्थी एक-दूसरे पर जा गिरे और चीखने-चिल्लाने लगे।
आसपास के लोगों ने कार सवार तीन लोगों को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया। विद्यार्थियों के परिजनों में भी हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि बच्चों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। कार सवार राजीव कुमार ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ चचेरे भाई दीपक की शादी में भाग लेने के लिए हनुमानगढ़ जा रहा था। आरोप लगाया कि स्कूल बस चालक ने बिना इंडीकेटर दिए अचानक मोड़ दिया। फिलहाल शहर पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।