{"_id":"637f3fbe297b0141fd182e2d","slug":"clash-between-sarpanch-candidate-supporters-in-gilkheda-village-of-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: गिलाखेड़ा गांव में सरपंच प्रत्याशी समर्थकों में झड़प, गाड़ी सवार युवकों ने की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: गिलाखेड़ा गांव में सरपंच प्रत्याशी समर्थकों में झड़प, गाड़ी सवार युवकों ने की फायरिंग
Thu, 24 Nov 2022 03:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 24 Nov 2022 03:26 PM IST
सार
सरपंच प्रत्याशी के समर्थकों को धमकी दी है। साथ ही, फायरिंग भी की गई। सदर थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद जिले में मतदान से ठीक एक दिन पहले पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा के गांव में एक सरपंच प्रत्याशी के समर्थकों ने दूसरे सरपंच प्रत्याशी के समर्थकों को पिस्तौल दिखाकर धमकी दी और हवाई फायरिंग की। एक सरपंच प्रत्याशी के समर्थकों ने इस संबंध में एक महिला सरपंच प्रत्याशी के आरोपी समर्थकों के खिलाफ शिकायत दी है। सदर पुलिस ने गांव गिलाखेड़ा निवासी विजय कुमार की शिकायत पर आरोपी रोहित, संदीप जांदू, राजू जांदू के खिलाफ शस्त्र विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमार, सुनील नाथ, सोनू ने बताया कि तीनों बुधवार देर रात करीब 12.40 बजे पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा के घर के आगे से निकलकर गांव की फिरनी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अचानक दो गाड़ियां आईं। एक गाड़ी को आरोपी रोहित चला रहा था, जिसमें दो अन्य युवक बैठे थे। इनके हाथों में पिस्तौल थी और हवाई फायरिंग किया।
विज्ञापन
इन लोगों ने अपने वाहन से मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर फरार हो गए। आरोप है कि दूसरे कार में बोदीवाली निवासी सवार संदीप जांदू और राजू थे और उनके हाथों में भी पिस्तौल थी। आरोप है कि राजू ने पिस्तौल दिखाकर धमकी दी कि यदि सरपंच पद की प्रत्याशी को मत नहीं दिया तो गोली मार देंगे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन