{"_id":"666291a87a9c584c85071cf7","slug":"cash-loot-from-liquor-store-in-tohana-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: शराब ठेके से 25 हजार की लूट, गोली मारने की धमकी देकर गल्ले मे से निकाली नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: शराब ठेके से 25 हजार की लूट, गोली मारने की धमकी देकर गल्ले मे से निकाली नकदी
Fri, 07 Jun 2024 10:21 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2024 10:21 AM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में गांव जमालपुर शेखा निवासी मुंशी राम ने बताया कि मोटरसाइकिल पर दो लड़के आए और बाइक से उतरकर ठेके में घुस गए। उन्होंने गोली मारने की धमकी दी और गल्ले से नकदी निकाल ली।
विज्ञापन
शराब ठेके से लूट
- फोटो : संवाद
विस्तार
टोहाना के गांव हिम्मतपुरा में शराब ठेके में घुसकर मोटरसाइकिल सवार दो लड़कों ने 25 हजार रुपये की नकदी लूट ली। सूचना पाकर पंहुची शहर पुलिस की टीम ने पीड़ित के बयान पर आरोपियों के खिलाफ लूट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव जमालपुर शेखा निवासी मुंशी राम ने बताया कि वह गांव हिम्मतपुरा स्थित सब ठेका शराब देसी व अंग्रेजी में सेल्समैन के तौर पर कार्य करता है। उसने बताया कि गुरुवार दोपहर करीबन ढाई बजे मोटरसाइकिल पर दो लड़के आए और बाइक से उतरकर ठेके में घुस गए। एक लड़के ने गोली मारने की धमकी दी और दूसरे लड़के ने गत्ते के गल्ले से 25 हजार रुपये निकाल लिए। उसने बताया कि आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 392, 34 आईपीसी व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।