फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against man marrying his minor sister-in-law and misdeed in Fatehabad

Fatehabad: जीजा के मकान मालिक ने नाबालिग के साथ शादी कर किया दुष्कर्म, जीरो एफआईआर दर्ज

Tue, 04 Oct 2022 03:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Oct 2022 03:44 PM IST
सार

महिला थाना प्रभारी कविता का कहना है कि नाबालिग की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर आगरा पुलिस को रिपोर्ट भेज दी गई है। क्योंकि पीड़िता आगरा क्षेत्र की रहने वाली है और मामला वहीं से शुरू हुआ था।

विज्ञापन
Case registered against man marrying his minor sister-in-law and misdeed in Fatehabad
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

शहर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति द्वारा आगरा निवासी नाबालिग के साथ शादी कर दुष्कर्म करने व मारपीट करने का मामला सामने आया है। नाबालिग को 28 सितंबर को डायल 112 पुलिस ने बरामद कर वन स्टॉप सेंटर तक पहुंचाया था। अगले दिन उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां उसकी काउंसिलिंग की गई तो मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर जीजा के आरोपी मकान मालिक के खिलाफ  विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में यहां पर जीरो एफआईआर दर्ज कर यूपी के आगरा क्षेत्र के थाने में रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में यूपी के आगरा निवासी नाबालिग ने बताया कि उसकी बहन फतेहाबाद के डीएसपी रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक से विवाहित है, वह पांच माह पहले अपनी बहन के घर रहने आई थी। जहां उसकी अपने जीजा के मकान मालिक से दोस्ती हो गई। बाद में वह अपने गांव चली गई। इसके बाद उन दोनों में फोन पर बात होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मकान मालिक ने उसे झांसे में लेते हुए कहा कि अगर वह उसके पास नहीं आई तो वह आत्महत्या कर लेगा। वह भी उसे पसंद करती थी तो मना नहीं कर सकी। इसके बाद आरोपी उसके आगरा स्थित गांव पहुंचा और वहां से चंडीगढ़ ले गया। जहां उन्होंने मंदिर में शादी कर ली। 10 सितंबर को दोनों फतेहाबाद आ गए और एक किराये के कमरे पर रहने लगे।


इसके बाद 28 सितंबर को आरोपी ने उससे झगड़ा किया व मारपीट की और उसका हाथ जला दिया। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर चला गया। इस पर उसने डायल 112 को सूचना दी। जिसने उसे वन स्टॉप सेंटर तक पहुंचाया। यहां पर काउंसिलिंग की गई तो मामले का खुलासा हुआ। महिला थाना प्रभारी कविता का कहना है कि नाबालिग की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर आगरा पुलिस को रिपोर्ट भेज दी गई है। क्योंकि पीड़िता आगरा क्षेत्र की रहने वाली है और मामला वहीं से शुरू हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed