Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against 12 farmers including six women in two cases of stubble burning in Fatehabad

Haryana: फतेहाबाद में पराली जलाने के दो मामलों में छह महिलाओं सहित 12 किसानों पर केस दर्ज

Wed, 06 Nov 2024 09:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 06 Nov 2024 09:51 PM IST
सार

फतेहाबाद जिले में अब तक 31 किसानों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। कृषि विभाग के पास 71 फायर लोकेशन आ चुकी हैं। वहीं, पिछले दो दिनों में ही 17 किसानों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

विज्ञापन
Case registered against 12 farmers including six women in two cases of stubble burning in Fatehabad
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में पराली जलाने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। अक्तूबर महीने में पराली जलाने वालों पर अब एफआईआर दर्ज हो रही है। पिछले दो दिनों में ही 17 किसानों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

विज्ञापन


बुधवार को गांव कुकड़ावाली में एक ही परिवार की पांच महिलाओं व तीन पुरुषों सहित 9 किसानों पर पराली जलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई। वहीं, जाखल पुलिस ने भी तीन किसानों पर केस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को भी पांच किसानों पर केस दर्ज हुए थे।
विज्ञापन


फतेहाबाद की सदर थाना पुलिस ने गांव कुकड़ावाली में पराली जलाने के आरोप में छह महिलाओं व तीन पुरुषों सहित नौ लोगों पर केस दर्ज किया है। इनके खिलाफ कृषि विभाग के सुपरवाइजर विक्रम ने शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी शिकायत में कृषि सुपरवाइजर विक्रम ने बताया कि उनके पास 10 अक्तूबर को हरसेक की ओर से जीपीएस लोकेशन भेजी गई। लोकेशन मिलने के बाद प्रशासन द्वारा गठित टीम के सदस्यों ने गांव कुकड़ावाली में जाकर निरीक्षण किया। टीम ने पाया कि नौ किसानों के 16 कनाल खेत में फसल अवशेष जलाए हुए थे।

इसके बाद शिकायत दरियापुर पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अब रोशनी पत्नी उमेद सिंह के अतिरिक्त गांव के ही रामप्रसाद, उनके पांच बेटियों रोशनी, दर्शना, बिमला, मंजू व कमलेश तथा दो पुत्रों संजय व संदीप के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223ए व 271 के तहत केस दर्ज किया है।

जाखल पुलिस ने इन तीन किसानों पर दर्ज किया केस
जाखल पुलिस ने कृषि विकास अधिकारी संजय सचदेवा की शिकायत पर दो किसानों पर केस दर्ज किया है। संजय सचदेवा ने शिकायत दी कि 25 सितंबर को उनके पास हरसेक से फायर लोकेशन आई। इसके आधार पर गांव तलवाड़ी में जाकर जांच की गई तो किसान जीवन सिंह व प्रीतम सिंह के खेत में फसल अवशेष जले हुए मिले। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने अब दोनों किसानों पर केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह गांव शक्करपुरा में पराली जलाने के आरोप में एक किसान पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को दी शिकायत में कृषि विकास अधिकारी सुमेश कुमार ने बताया कि 14 अक्तूबर को हरसेक द्वारा जीपीएस लोकेशन भेजी गई थी। उसके आधार पर गांव शक्करपुरा में किसान सुरेंद्रपाल के खेत में जाकर जांच की गई तो धान के अवशेष जले हुए मिले। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। अब पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।


फिर बढ़ा एक्यूआई, 301 पहुंचा
हालांकि, बुधवार को पराली जलाने का कोई मामला जिले में नहीं आया है। मगर इसके बावजूद जिले में अभी भी हवा हानिकारक बनी हुई है। हवा में प्रदूषण का स्तर मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। मंगलवार को 252 तक पहुंचा एक्यूआई बुधवार को बढ़कर 301 तक पहुंच गया। एक्यूआई बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन और सांस के रोगियों को सांस लेने में तकलीफ महसूस होती रही। जिले में बुधवार तक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास हरसेक ने 73 स्थानों की लोकेशन भेजी है। जिन पर कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए 40 किसानों की रेड एंट्री और 31 किसानों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed