फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Builder commits suicide in Fatehabad of Haryana

फतेहाबाद: सड़क किनारे गाड़ी रोककर बिल्डर ने हाथ और पैर की नसें काटी, मौत, सुसाइड नोट में 10 लोगों के लिखे नाम

Thu, 07 Apr 2022 08:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Apr 2022 08:46 PM IST
सार

बिल्डर गुरूग्राम से फतेहाबाद कोर्ट में आया था। लौटते समय आत्महत्या की। सुसाइड नोट में 10 लोगों के नाम लिखे मिले। 25 लाख का लेनदेन कारण बताया।

विज्ञापन
Builder commits suicide in  Fatehabad of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

फतेहाबाद शहर के भूना बाईपास से हिसार रोड फोरलेन पर वीरवार देर शाम को गुरुग्राम के एक बिल्डर ने अपने हाथ और पैरों की नस काटकर सुसाइड कर लिया। बिल्डर के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में 10 से 12 लोगों के नाम लिखे हैं और 25 लाख का लेनदेन बताया गया है। मामले की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद के भट्टूकलां निवासी सचिन सिंगला जो कि अब पिछले तीन साल से गुरुग्राम में रहता था और बिल्डर था। पुलिस के मुताबिक सचिन सिंगला फतेहाबाद कोर्ट में किसी काम से वकील को मिलने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि फोरलेन पर भूना पुल से हिसार रोड की तरफ सचिन ने गाड़ी रोककर अपने हाथ और पैरों की नस काट ली।
विज्ञापन


मौके से गुजर रहे राहगीरों ने व्यक्ति के हाथ और पैरों की नसें कटी देखी और गंभीर हालत में फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित निजी अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने सचिन के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक सचिन पहले भट्टू में किराना का व्यापारी था और पिछले तीन साल गुरुग्राम में बिल्डर था। सुसाइड नोट में भट्टू के करीब 10 से 12 लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फतेहाबाद के फोरलेन पर गुरुग्राम निवासी सचिन ने हाथ और पैरों की नस काट ली, सचिन गुरुग्राम में बिल्डर है। सचिन को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। -ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed