{"_id":"649029f40a769b0a7b052db4","slug":"attempt-to-pick-pocket-of-roadways-worker-at-fatehabad-bus-stand-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मी की जेब काटने का प्रयास, बच्चे को बुरी तरह से पीटा, लोगों ने बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मी की जेब काटने का प्रयास, बच्चे को बुरी तरह से पीटा, लोगों ने बचाया
Mon, 19 Jun 2023 03:42 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 19 Jun 2023 03:42 PM IST
सार
मामले के मुताबिक शहर के पुराना बस स्टैंड पर 10 से 12 साल के एक बच्चे ने रोडवेजकर्मी की जेब में से पर्स निकालने का प्रयास किया। लेकिन रोडवेजकर्मी ने उसे पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। कर्मचारी उसे कई देर तक बुरी तरह से पीटता रहा।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मी की जेब काटने का एक बच्चे ने प्रयास किया। लेकिन रोडवेजकर्मी ने उसे पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। हालांकि मामले में बच्चे के परिजनों की तरफ से शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
वायरल वीडियो दो से तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। मामले के मुताबिक शहर के पुराना बस स्टैंड पर 10 से 12 साल के एक बच्चे ने रोडवेजकर्मी की जेब में से पर्स निकालने का प्रयास किया। लेकिन रोडवेजकर्मी ने उसे पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। कर्मचारी उसे कई देर तक बुरी तरह से पीटता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे छुड़वाने का प्रयास किया और पुलिस चौकी में देने की बात कही लेकिन कर्मचारी उसे बुरी तरह से पीटता रहा। वहीं रोडवेज कर्मचारी का कहना है कि उसकी जेब में करीब 10 हजार रुपये की राशि थी, जिसे निकालने का बच्चे द्वारा प्रयास किया गया।
विज्ञापन
बाल संरक्षण विभाग ने लिया संज्ञान
मामला संज्ञान में आया है लेकिन उनके पास मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। बच्चे को पीटने के मामले में बाल संरक्षण विभाग के अधिकारी ही कार्रवाई कर सकते है। - वेद सिंह, इंचार्ज, बस स्टैंड चौकी।
विज्ञापन
मामले में रोडवेज महाप्रबंधक को पत्र लिखा
बच्चे की पिटाई करने का मामला संज्ञान में आया है। मामले में रोडवेज महाप्रबंधक को पत्र लिखा जा रहा है और इस बारे में रोडवेजकर्मी की जानकारी ली जा रही है। - सुरजीत सिंह बाजिया, बाल संरक्षण अधिकारी।