फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Attack on team that went to catch electricity theft in Fatehabad, five personnel including JE injured

Fatehabad: टोहाना के गांव हंसेवाला में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, जेई सहित पांच कर्मी घायल

Sat, 10 Jun 2023 10:37 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 10 Jun 2023 10:37 AM IST
सार

बिजली निगम उकलाना की टीम टोहाना के गांव हंसेवाला में जेई बलवीर सिंह के नेतृत्व में विजिलेंस टीम के साथ छापेमारी के लिए पहुंची थी। जहां निगम की टीम की कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया, जिसके बाद घायलों को अस्पताल में लाया गया।

विज्ञापन
Attack on team that went to catch electricity theft in Fatehabad, five personnel including JE injured
अस्पताल मे उपचारधीन घायल जेई व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के टोहाना उपमंडल के गांव हंसेवाला में बिजली चोरी पकड़ने के गई उकलाना सब डिविजन की टीम पर कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में जेई समेत पांच बिजली कर्मचारी घायल हो गए हैं। घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, गंभीर रूप से घायल अधिकारी व कर्मचारियों को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार बिजली निगम उकलाना की टीम टोहाना के गांव हंसेवाला में जेई बलवीर सिंह के नेतृत्व में विजिलेंस टीम के साथ छापेमारी के लिए पहुंची थी। जहां निगम की टीम की कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया, जिसके बाद घायलों को अस्पताल में लाया गया। जेई बलबीर सिंह ने बताया कि वह कर्मचारी एचसी सुनील हिसार विजिलेंस, एएलएम भूपसिंह, संदीप व ड्राइवर के साथ हंसेवाला गांव के ग्रामीण अमृत के घर चेकिंग के लिए गए थे। जहां पर गुस्से में आकर अमृत व उसके परिवार ने उन पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की गई। सरकारी काम में बाधा डाली गई है। बड़ी मुश्किल से वो उनके चंगुल से निकले। बाद में मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। सदर थाना पुलिस को भी सूचित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed