{"_id":"6030b6d58ebc3ee95f32346c","slug":"attack-on-electricity-team-at-tohana-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ मारपीट, एसडीओ सहित कई कर्मचारी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा : बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ मारपीट, एसडीओ सहित कई कर्मचारी घायल
Sat, 20 Feb 2021 12:44 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
टोहाना अस्पताल में भर्ती घायल बिजली कर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के उपमंडल टोहाना के गांव फतेहपुरी में बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की टीम के साथ ग्रामीण द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमले में एसडीओ देशराज को चोट आई है। उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कर्मचारियों की यूनियन ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन किया जाएगा। एसडीओ देशराज ने बताया कि सुबह उनकी टीम बिजली चोरी पकड़ने के लिए गांव फतेहपुरी गई थी। इसी दौरान जैसे ही एक जगह पर उन्होंने बिजली चोरी पकड़ने के लिए जांच शुरू की, तभी वहां पर मौजूद व्यक्ति ने उन पर लाठी से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान उनके साथ जो कर्मचारी था, उससे भी मारपीट की गई। उनका मोबाइल भी टूट गया। उन्होंने घटना की सूचना अपने सहकर्मियों को दी तो वह मौके पर पहुंचे और वहां से उन्हें व उनके साथ गए कर्मचारी को छुड़वाकर टोहाना के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
हमले की सूचना जैसे ही बिजली निगम के अन्य कर्मचारियों को मिली तो वे इकट्ठे होकर सामान्य अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे।