{"_id":"5769954c4f1c1bb50ab489b0","slug":"areest-with-prohabited-tablets-tablets-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से नशीली गोलियां बरामद, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से नशीली गोलियां बरामद, मामला दर्ज
fatehabad
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
medicine
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सरदारेवाला के पास रतिया पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर एक युवक से सैकड़ों की संख्या में नशीली गोलियां बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर अगामी कारवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चौकी इंचार्ज देवी लाल अपनी टीम के साथ गांव सरदारे वाला के पास स्थित पंजाब बार्डर के आसपास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक नशीली गोलियां लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने अपनी नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान उन्होंने देखा कि पंजाब क्षेत्र की तरफ एक युवक अपने हाथ में एक थैला लेकर आ रहा था लेकिन पुलिस पार्टी की चेकिंग को देखकर वापिस जाने लगा। जिस पर पुलिस टीम ने उसे रोकना चाहा तो उक्त युवक भागने लगा लेकिन चौकी इंचार्ज व उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को दबोच लिया। जब आरोपी युवक की तलाशी ली तो युवक के हाथ में पकड़े थैले में से प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई । इसके बाद चौकी इन्चार्ज ने इसकी जानकारी सदर थाना प्रभारी रूपेश चौधरी और ड्रग विभाग के अधिकारियों को दी।
सूचना मिलने पर ड्रग विभाग के जिला ड्रग अधिकारी के अवकाश पर होने के चलते विभाग ने हिसार के ड्रग कंट्रोलर कृष्ण कुमार को मौके पर भेजा। मामले की पुष्टि करते हुए बाहमनवाला चौकी प्रभारी देवी लाल ने बताया की गिरफ्तार युवक की पहचान गोगी उर्फ जगमेल गांव सरदारेवाला निवासी के रूप में हुई है तथा गांव में ही किरयाणे की दुकान चलाता है।