फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Angry relatives blocked civil hospital In case of death of married woman in Fatehabad

Fatehabad: विवाहिता की मौत मामले में बिफरे परिजन, सिविल अस्पताल के बाहर लगाया जाम

Thu, 16 Feb 2023 02:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (फतेहाबाद) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 16 Feb 2023 02:47 PM IST
सार

फतेहाबाद के रतिया में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत मामले में परिजनों ने नागरिक अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया। शादी के कुछ समय बाद ही मृतका ने अपने ससुरालजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। कई बार पंचायतें भी हो चुकी।

विज्ञापन
Angry relatives blocked civil hospital In case of death of married woman in Fatehabad
अस्पताल के बाहर जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के रतिया के वार्ड नंबर 16 में मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत मामले में वीरवार को परिजनों ने नागरिक अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक ससुरालजनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। इस मामले में मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने महिला के पिता के बयानों पर पति, सास, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया। मगर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार लुधियाना निवासी 27 वर्षीय शीनम उर्फ सिमरन की शादी 14 अगस्त 2022 को रतिया के वार्ड 16 निवासी नितिन मोदी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही शिनम ने अपने ससुरालजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। कई बार पंचायतें भी हो चुकी। संगरूर से रतिया पहुंची शीनम की बहन मनीषा गोयल व जीजा अमित गोयल ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे उनके पास शीनम के पति नितिन का फोन आया, उसने कहा कि शीनम फांसी लगाकर जान देने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


बार-बार समझाने के बाद भी नहीं मान रही, इतना कहकर उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद वे अपने रिश्तेदारों को साथ लेकर रतिया पहुंचे तो घर पर ताला लगा हुआ था और ससुरालजन फरार थे। इसके बाद रतिया थाने में जाकर मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed