फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Alto car snatched by killers of Sidhu Moosewala found in Moga

Sidhu Moosewala Death: मोगा क्षेत्र में मिली रतिया के युवक से छीनी गई कार, हत्या के बाद यही कार छीनकर फरार हुए थे आरोपी

Tue, 31 May 2022 03:51 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 31 May 2022 03:51 AM IST
सार

आरोपी सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद रतिया के युवक से कार छीनकर भागे थे। पीड़ित जगतार सिंह बहन से मिलने मानसा जिले के खड़क सिंह गांव गया था।

विज्ञापन
Alto car snatched by killers of Sidhu Moosewala found in Moga
मोगा क्षेत्र में सड़क किनारे मिली कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद मानसा क्षेत्र में रतिया के गांव भुंदड़वास निवासी जगतार सिंह से लूटी गई आल्टो कार मोगा क्षेत्र में मिली है। मोगा क्षेत्र में यह कार सड़क किनारे गड्ढों में मिली है। इसकी सूचना किसी ने मानसा पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लिया। हमलावरों ने गाड़ी की नंबर प्लेटें निकालकर गाड़ी के अंदर रख दी थी। हालांकि, अभी गाड़ी मिलने की जानकारी रतिया पुलिस या कार मालिक तक नहीं पहुंची है।

विज्ञापन


मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद हमलावर रविवार शाम को फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव भुंदड़वास निवासी जगतार सिंह की आल्टो कार छीनकर उसमें फरार हो गए। आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर आल्टो कार छीन ली जबकि अपनी गाड़ी वहीं छोड़ गए थे। इसके बाद जगतार सिंह ने मामले की सूचना पंजाब पुलिस को दी।
विज्ञापन


सोमवार को भी पंजाब के मानसा जिला की पुलिस जगतार सिंह से पूछताछ करने में लगी रही। घटना के बाद जगतार सिंह का परिवार भी सहमा हुआ है। बता दें कि पंजाबी गायक एवं कांग्रेसी नेता सिद्धू मुसेवाला रविवार को जब अपने दो साथियों के साथ मानसा के गांव जवाहरके के रास्ते गांव खारा-बरनाला की तरफ जा रहे थे तो उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी बहन से मिलने परिवार सहित गया था जगतार सिंह
भुंदड़वास के ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जगतार सिंह की बहन पंजाब के मानसा जिले के गांव खड़क सिंह में विवाहित है। रविवार को जगतार सिंह आल्टो कार में अपनी मां गुरमीत कौर व दो बच्चों के साथ बहन से मिलने गया था। बताया जा रहा है कि जब अपने गांव लौट रहे थे, तभी हमलावरों ने गांव जवाहरके के पास उनकी कार को पिस्तौल के बल पर रुकवा लिया। दो हमलावरों पिस्तौल दिखा जगतार सिंह को कार से नीचे उतरने के लिए कहा। जब जगतार ने विरोध किया तो हमलावरों ने कहा कि हम दो मर्डर करके आए हैं, तीसरा और कर देंगे। इसके बाद जगतार की मां गुरमीत कौर ने हमलावरों को ऐसा करने से रोका और कार से नीचे उतर आए। इसके बाद हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए।

रतिया पुलिस के पास पहुंची जानकारी तो करवाई नाकेबंदी
सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद रतिया पुलिस के पास भी जानकारी पहुंची। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में नाकेबंदी करवा दी गई। इसके अलावा सोशल मीडिया पर ऑडियो में आल्टो कार के नंबर जारी कर सूचना देने का भी आह्वान किया गया है।

 

सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद आई सूचना पर पूरे इलाके में नाकेबंदी की गई। रतिया नंबर की गाड़ी हमलावर छीनकर ले गए हैं। कार को भी तलाश किया जा रहा है। - रमेश कुमार, प्रभारी, रतिया सदर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed