फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   If you tamper with the number plate, you won't escape the police's notice.

Panchkula News: नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की तो पुलिस की नजर से नहीं बचोगे

Thu, 17 Sep 2026 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
If you tamper with the number plate, you won't escape the police's notice.
15 दिन में 1528 चालान, 137 वाहन इंपाउंड; बिना नंबर प्लेट, ढकी प्लेट और ट्रिपलिंग पर सबसे ज्यादा सख्ती
विज्ञापन

थाना-चौकी पुलिस और राइडर दस्तों के साथ ट्रैफिक पुलिस ने प्रमुख चौराहों, बाजारों और मार्गों पर बढ़ाई चेकिंग
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नंबर प्लेट छिपाकर या उससे छेड़छाड़ कर सड़क पर दौड़ रहे वाहनों पर पंचकूला पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। 1 से 15 सितंबर तक चले विशेष अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने 1528 वाहनों के चालान किए, जबकि 137 वाहन इंपाउंड किए गए। बिना नंबर प्लेट, ढकी हुई या बदली हुई नंबर प्लेट वाले वाहनों के साथ दोपहिया पर ट्रिपलिंग करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने प्रतिदिन 100 से अधिक वाहनों की जांच की।
शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान नंबर प्लेट से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर विशेष निगरानी रखी गई।
विज्ञापन


नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पर खास निगरानी
डीसीपी ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि बिना नंबर प्लेट या उससे छेड़छाड़ वाले वाहनों की पहचान करना मुश्किल होता है। ऐसे वाहनों के आपराधिक वारदात में इस्तेमाल होने की आशंका रहती है। इसी वजह से अभियान के दौरान नंबर प्लेट से जुड़े उल्लंघनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेप-मिट्टी से नंबर छिपाया तो भी कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने वाहन चालकों से नंबर प्लेट को ढकने से बचने की अपील की है। प्लेट पर टेप, मिट्टी या किसी अन्य सामग्री से नंबर छिपाने पर भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार स्पष्ट नंबर प्लेट वाहन की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।


137 वाहन इंपाउंड, आगे भी जारी रहेगी चेकिंग
विशेष अभियान में ट्रैफिक पुलिस के अलावा थाना और चौकी पुलिस तथा राइडर दस्तों को भी लगाया गया है। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर वाहनों की जांच लगातार जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed