फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   advocate, fraud, money, 2 lakh, case file, fatehabad, harayana

पैसे दोगुने करने का लालच देकर एडवोकेट से ऐंठे दो लाख रुपये

Sun, 10 Jul 2016 12:25 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sun, 10 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पैसे दोगुने करने का लालच देकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह ने एडवोकेट को भी नहीं बख्शा। पिरथला निवासी एडवोकेट ने दो लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है और पुलिस को शिकायत दी है। लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के भी हवाले कर दिया है।

पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद ठगों का शिकार हुए कई लोग खुलकर सामने आने लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में रतिया निवासी रामसिंह, गुरमीत और जग्गा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण लाल गोदारा एडवोकेट ने बताया कि रतिया निवासी रामसिंह के साथ उसकी मुलाकात हुई। दोनों फतेहाबाद के सिरसा रोड स्थित एक होटल में मिले। रामसिंह ने जग्गा व गुरमीम निवासी रतिया से मिलवाया। आरोप है कि उक्त लोगों ने बताया कि वह पैसे दोगुने करते हैं। एक लाख के एक महीने बाद दो लाख रुपये देते हैं। इस तरह वह लोगों की बातों में आ गया और उसने दो लाख रुपये दे दिए। डेढ़ महीना बीत जाने के बाद सभी के फोन बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब संपर्क करके पैसे मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि पीड़ित लोगों ने गुरमीत को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed