{"_id":"6313130f986cbe032938a355","slug":"accused-of-throwing-woman-from-moving-train-said-that-he-was-afraid","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को ट्रेन से नीचे फेंकने का मामला: आरोपी बोला, डर गया था... कहीं परिजनों को न बता दे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला को ट्रेन से नीचे फेंकने का मामला: आरोपी बोला, डर गया था... कहीं परिजनों को न बता दे
Sat, 03 Sep 2022 02:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 03 Sep 2022 02:10 PM IST
सार
गुरुवार रात को रोहतक स्थित मायके में अपनी बीमार मां से मिलकर 9 साल के बेटे के साथ लौट रही टोहाना निवासी महिला के साथ पैसेंजर ट्रेन में पहले छेड़छाड़ हुई, इसके बाद उसे चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे फेंक दिया गया।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से जाखल आ रही पैसेंजर ट्रेन में आ रही महिला को छेड़छाड़ का विरोध करने पर नीचे फेंकने वाले आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि वह डर गया था कि कहीं महिला छेड़छाड़ के बारे में परिजनों को न बता दें। इसलिए चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
आरोपी जींद जिले के गांव कालवन निवासी संदीप को जीआरपी पुलिस शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर जाखल पुलिस चौकी में लेकर आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या व छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया है। हिसार जीआरपी के डीएसपी गुरुदयाल सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पूरी घटना को कबूल किया है। उसने कबूला है कि उसने महिला के साथ छेड़खानी की थी, जिसके बाद महिला ने उसका विरोध किया। वह इस बात से घबरा गया था कि महिला छेड़छाड़ के बारे में अपने परिजनों को बता देगी, जिसके चलते उसने महिला को धक्का देकर नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Sonali Phogat: बंद डायरी और लॉकर सोनाली की जिंदगी के राज खोलने को बेताब, शराब, ड्रग्स, दौलत के बाद अब...
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि आरोपी को शाम तक अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा ताकि उससे और पूछताछ की जा सके। आरोपी ने टोहाना रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पहले इस वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है।
यह था मामला
गौरतलब है कि गुरुवार रात को रोहतक स्थित मायके में अपनी बीमार मां से मिलकर 9 साल के बेटे के साथ लौट रही टोहाना निवासी महिला के साथ पैसेंजर ट्रेन में पहले छेड़छाड़ हुई, इसके बाद उसे चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे फेंक दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई थी।