{"_id":"62b767a999716241d12c5629","slug":"accused-of-pankaj-khurana-murder-case-harkarn-was-taken-on-remand-for-five-days-by-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार हत्याकांड: नाढोड़ी के शराब ठेके पर फायरिंग करने में था शामिल हरकर्ण, पांच दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ठेकेदार हत्याकांड: नाढोड़ी के शराब ठेके पर फायरिंग करने में था शामिल हरकर्ण, पांच दिन के रिमांड पर
Sun, 26 Jun 2022 01:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:23 AM IST
सार
सीआईए टोहाना पुलिस शनिवार को हत्यारोपी को भूना से कई ठिकानों पर लेकर गई। सीआईए टोहाना रिमांड के दौरान असलाह व मोटरसाइकिल बरामद करने के लिए जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र में ठेकेदार पंकज खुराना हत्याकांड मामले में इनामी आरोपी हरकर्ण उर्फ कर्ण जाब्ताखेड़ा को पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से ठेकेदार की हत्या में प्रयुक्त किए गए हथियार और मोटरसाइकिल को बरामद किया जाना है। न्यायालय द्वारा हत्यारोपी को रिमांड पर दिए जाने के बाद सीआईए टोहाना पुलिस शनिवार को हत्यारोपी को भूना से कई ठिकानों पर लेकर गई।
विज्ञापन
हरकर्ण ने सीआईए टोहाना पुलिस को बताया कि 21 सितंबर 2021 को गांव नाढोड़ी में शराब ठेके पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड गोलियां चलाई गई थी, जिसमें वह भी शामिल था। मगर, फायरिंग अमन मलिक ने की थी। वह मोटरसाइकिल के पीछे नकाब पहन कर बैठा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ले जाकर घटनास्थल की निशानदेही की।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि विक्रम भांभू की दोस्ती अमन मलिक के साथ थी। अमन मलिक उसका दोस्त था। इसलिए ठेकेदार पंकज खुराना की हत्या में वह शामिल था और कई गोलियां ठेकेदार पर चलाई थी। आरोपी ने बताया कि उसकी कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं थी। पुलिस आरोपी हरकर्ण से ठेकेदार की हत्या के दौरान इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल व हथियार बरामद करने के लिए पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि ठेकेदार हत्याकांड मामले में दस लोग शामिल थे, जिनमें से पुलिस 9 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। इनमें हरकर्ण उर्फ कर्ण को शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश करके आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया।
यह था मामला
गौरतलब है कि गांव खासा पठाना के शराब ठेकेदार पंकज खुराना की 6 अक्तूबर की रात को अंधाधुंध गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर अमन मलिक ने खुलासा करते हुए हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस ने ठेकेदार पंकज की हत्या को लेकर सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान की थी। उपरोक्त हत्या की पूरी साजिश जगजीत उर्फ जज ने रची थी।
हरकर्ण उर्फ कर्ण को हिमाचल प्रदेश के मनाली से सीआईए पुलिस टोहाना ने काबू किया था। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया है। हत्या में इस्तेमाल असलाह, मोटरसाइकिल तथा अन्य कई वस्तुएं बरामद की जानी है। - साधुराम, इंचार्ज, सीआईए टोहाना