{"_id":"64dca5c1ed2327057f08064b","slug":"accused-of-being-forced-to-sit-in-car-by-pretending-to-be-cbi-officer-in-fatehabad-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर जबरदस्ती गाड़ी में बिठाने का आरोप, पुलिस ने एक को किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर जबरदस्ती गाड़ी में बिठाने का आरोप, पुलिस ने एक को किया काबू
Wed, 16 Aug 2023 04:02 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 16 Aug 2023 04:02 PM IST
सार
मामले के मुताबिक गुरू नानकपुरा निवासी सुरेश ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। वह बड़े बेटे के मकान में परिवार के साथ रहा है। बेटा काम पर गया हुआ था। पीछे से 3 युवक एक गाड़ी में आए और आते ही कमरे में घुसकर खुद को सीबीआई की टीम बताया।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के गुरू नानकपुरा में खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर मंगलवार रात को तीन एक घर में जबरदस्ती घुस गए और सामान खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान युवकों ने परिवार के साथ धक्का-मुक्की भी की। मौके पर आए युवकों ने परिवार के लोगों को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया। शक होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी बोले, आपसी लेनदेन का मामला
पुलिस टीम के आते ही दो युवक मौके से भाग गए जबकि एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आपसी लेनदेन का मामला है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। मामले के मुताबिक गुरू नानकपुरा निवासी सुरेश ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। वह बड़े बेटे के मकान में परिवार के साथ रहा है। बेटा काम पर गया हुआ था।
विज्ञापन
पीछे से 3 युवक एक गाड़ी में आए और आते ही कमरे में घुसकर खुद को सीबीआई की टीम बताया। युवकों ने आते ही उनसे दुव्र्यवहार और धक्काशाही शुरू कर दी। युवकों ने कहा कि उनके छोटे बेटे ने गबन किया है, इसलिए घर की तलाशी दो। बाद में युवक गाड़ी में बैठ गए और उन्हें अपने साथ ले जाने के लिए धक्का करने लगे। इतने में बड़ा बेटा मौके पर पहुंचा और उसने डायल 112 को सूचित कर दिया। पुलिस को आता देखकर दो युवक भाग गए।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
मामला सामने आया है, अभी तक ये मामला लेनदेन का लग रहा है। शिकायत आई है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। - राधेश्याम, इंचार्ज, गुरूनानकपुरा चौकी।