फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   accusd jail

विवाह समारोह में युवक फायरिंग करने का आरोपी जेल भेजा

Mon, 28 Dec 2015 12:28 AM IST
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Mon, 28 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 गत दिनों सरदुलगढ़ रोड स्थित पंजाब पैलेस में एक विवाह समारोह में हवाई फायरिंग करने के मामले में नामजद जींद निवासी विरेंद्र को रतिया पुलिस ने पुन: अदालत में पेश किया।

कोर्ट ने आरोपी विरेंद्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी से फायरिंग में प्रयुक्त बंदूक भी बरामद की।

 गत 5 दिसंबर को रतिया शहर के एंपलाइज कालोनी निवासी खुशीराम की लड़की का विवाह समारोह सरदुलगढ़ रोड स्थित पंजाब पैलेस में था। जींद से बारात आई हुई थी।
विज्ञापन


विवाह समारोह में भूना की बैंड पार्टी को बैंड के लिए बुक किया हुआ था कि समारोह के दौरान जींद निवासी युवक विरेंद्र ने हवाई फायर कर दिया, जिससे निकली गोली के छर्रे बैंड पार्टी के चार लोगों को जा लगे थे। पुलिस ने धर्मेंद्र की शिकायत पर विरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद कोर्ट से रिमांड लिया था, जिसके तहत पुलिस ने आरोपी से फायर के दौरान प्रयुक्त की गई बंदूक बरामद की और रविवार को पुन: आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed